फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angry farmers jammed for two and a half hours due to sugarcane not being weighed

Kushinagar News: गन्ने की तौल न होने से नाराज किसानों ने लगाया ढाई घंटे जाम

Sun, 19 Nov 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers jammed for two and a half hours due to sugarcane not being weighed
गन्ना तौल नहीं होने से नाराज किसानों ने किन्नर पट्टी सड़क को किया जाम। संवाद
- पडरौना-जटहां बाजार मार्ग को किन्नर पट्टी गांव के सामने लगाया जाम
विज्ञापन

- तीन दिन से गन्ना तौल न होने से नाराज थे किसान



मंसाछापर। तीन दिन से लगातार गन्ना तौल नहीं हो रहा था। इससे नाराज किसानों ने शनिवार को पडरौना-जटहां बाजार मार्ग स्थित किन्नर पट्टी के सामने धरने पर बैठ गए। नाराज किसानों के धरने पर बैठते ही मार्ग पर जाम लग गया। किसानों का आरोप है कि जिम्मेदार जानबूझकर परेशान कर रहे हैं। प्रदर्शन की जानकारी मिलने के दो घंटे बाद ढाढ़ा चीनी मिल के एरिया मैनेजर व इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। जल्द गन्ना तौल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।
ढाढ़ा चीनी मिल का विशुनपुरा एबी तौल केंद्र किन्नर पट्टी में है। केंद्र पर बृहस्पतिवार से गन्ना नहीं तौला जा रहा है। लगातार ट्रकों व टैक्ट्रर-ट्रॉली पर गन्ना लादकर पहुंचे किसान तीसरे दिन भी तौल न होने से नाराज हो गए। उनका सब्र टूट गया। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे से किन्नर पट्टी गांव के सामने पडरौना-जटहां बाजार मार्ग पर धरना देने लगे। सूचना पर इंस्पेक्टर जटहां बाजार ओमप्रकाश तिवारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। किसान मौके पर मिल प्रबंधन को बुलाने की जिद्द पर अड़े रहे। करीब दो घंटे बाद चीनी मिल के एरिया मैनेजर संजय सिंह और दीपक तिवारी पहुंचे। किसानों को तौल समय से कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया। किसानों का कहना था कि तीन दिन बाद पर्ची की वैधता समाप्त हो जाएगी, फिर किसानों का गन्ना तौल नहीं हो पाएगा। इस दौरान अखिलेश यादव, कृष्णमोहन, अंगद, नारद, पंकज, राजू कुशवाहा, कौशल उपाध्याय, मुकेश यादव, राधेश्याम सिंह सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।
विज्ञापन



बोले गन्ना किसान

तीन दिन से गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली क्रय केंद्र पर खड़ी है। चीनी मिल की लापरवाही से तौल समय पर नहीं हो पा रही है।

संजय सिंह, किसान


चीनी मिल की लापरवाही से हम लोग तीन दिन से परेशान हैं। समय से गन्ना की तौल नहीं हो पा रही है।

रमेश चौहान, किसान


तीन दिन बाद पर्ची की वैधता समाप्त हो जाएगी। उसके बाद गन्ना की तौल नहीं हो पाएगी। किसानों की काफी समस्या होगी।

चांदगी यादव, किसान


समय से गन्ना की तौल नहीं होने से हम किसानों को काफी परेशानी हो रही है। चीनी मिल को समय से तौल शुरू कराना चाहिए।

जटा शंकर यादव, किसान


बोले चीनी मिल के जिम्मेदार

राजीव यादव ट्रांसपोर्टर से ट्रक से गन्ना की ढुलाई कराने के लिए एग्रीमेंट हुआ है। अभी तक केंद्र पर ट्रक नहीं उपलब्ध हो सका है। इसी कारण तौल प्रभावित हुआ है। ट्रांसपोर्टर चाहता है कि ट्राली से गन्ना की ढुलाई कराई जाए, उसी ने किसानों से धरना कराया है। थाने पर उसके विरुद्ध तहरीर देने जा रहा हूं। 24 घंटे के अंदर अगर ट्रक उपलब्ध नहीं कराया तो दूसरे से एग्रीमेंट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- संजय सिंह, एरिया मैनेजर, ढाढ़ा चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed