फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angry candidates create ruckus due to non-operation of bus, surround TSI's vehicle

Kushinagar News: बस नहीं चलने से नाराज अभ्यर्थियों का हंगामा, टीएसआई का वाहन घेरा

Thu, 11 Jun 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Angry candidates create ruckus due to non-operation of bus, surround TSI's vehicle
पुलिस परीक्षा देने के बाद पडरौना रोडवेज बस में बैठने के लिए जुटी परिक्षार्थियों की भीड़। संवाद
पडरौना। पुलिस भर्ती परीक्षा से छूटने के बाद अभ्यार्थियों ने पडरौना रोडवेज कैंपस में एक घंटे तक बुधवार की शाम को बवाल काटा। हंगामे की सूचना पर अपनी गाड़ी से पहुंचे टीएसआई और सुभाष चौक के चौकी इंचार्ज को घेर कर नाराज अभ्यर्थियों ने नारेबाजी की। इससे सड़क से डिपो तक अफरा-फतरी मच गई और रामकोला रोड पर जाम लग गया। जब अभ्यर्थियों की भीड़ पहुंची तभी गोरखपुर डिपो के एक बस में सामान रखने के लिए डिपो गेट पर मौजूद एक दुकान ने बस कंडक्टर की पिटाई कर दिया, इससे नाराज चालक बस ले जाने से मना कर दिए और बवाल बढ़ गया।
विज्ञापन

बुधवार की शाम पुलिस भर्ती परीक्षा छूटने के बाद दूसरी पाली में शामिल हुए अभ्यर्थी घर जाने के लिए शहर के सुभाष चौक स्थित बस स्टेशन पहुंचे। बस स्टेशन पर मौजूद बसें अभ्यर्थियों को बैठकर एक-एक अपने गंतव्य की तरफ जा रही थी। सब कुछ सामान्य गति से चल रहा था। शाम करीब करीब बजे पडरौना बस स्टेशन पर आई गोरखपुर डिपो की एक बस के परिचालक त्रिलोक नाथ तिवारी से बस में रखे लगेज को दुकान के पास रखने को लेकर बस स्टेशन के गेट स्थित एक दुकानदार से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उनके बीच मारपीट हो गई। मारपीट में दुकानदार और चालक दोनों घायल हो गए। मौजूद लोगों ने शांत कराया।
विज्ञापन

खबर मिलते ही बस स्टेशन में मौजूद बस चालक और कंडक्टर एकजुट हो गए। उन्होंने बस स्टेशन परिसर में बसें खड़ी कर संचालन ठप कर दिया। चालकों का कहना था कि जब तक दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई और कंडक्टर को सुरक्षा नहीं मिलती, तब तक बस नहीं चलेंगी। उधर बसें नहीं चलने से सुबह परीक्षा देने जा रहे सैकड़ों पुलिस अभ्यर्थी स्टेशन पर फंस गए। समय बीतता देख अभ्यर्थी भड़क गए। गुस्साए पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थियों ने मौके पर पहुंचे यातायात निरीक्षक अश्वनी राय की गाड़ी घेर ली और नारेबाजी शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक रामकोला रोड और बस डिपो के अंदर अफरा-तफरी का माहौल रहा। अभ्यर्थियों के अलावा बस स्टेशन पर आए अन्य यात्री इधर-उधर भटकते रहे और कई बसें सवारियों के साथ खड़ी रहीं। सूचना पर आए कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने चालकों से वार्ता कर दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और सुरक्षा का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद चालकों ने बस संचालन शुरू किया। कोतवाल ने बताया कि दुकानदार और रोडवेज के कंडक्टर दोनों को कोतवाली भेजा गया है। बस स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000000

बस स्टेशन के पास एक दुकान के सामने बस उतारे गए सामान को रखने को लेकर दुकानदार और गोरखपुर डिपो के बस कंडक्टर के बीच विवाद हुआ है। विवाद बढ़ने पर उनके बीच मारपीट हो गई। इससे नाराज बस स्टेशन स्टेशन में मौजूद सभी बस चालक और परिचालकों ने बस का संचालन ठप कर दिया। सूचना पर आई पुलिस के हस्तक्षेप के बाद चालक और परिचालक माने हैं। इसके बाद बस का संचालन शुरू करा दिया गया है। -एनुल्लाह अंसारी, बस संचालन प्रभारी।


00000000

बस से उतारे गए सामान को रखने के लिए दुकानदार और बस कंडक्टर में विवाद हुआ था। घटना के समय फाजिलनगर जांच में था। सूचना मिलते ही पडरौना बस स्टेशन पहुंचा हूं। अब स्थिति सामान्य है। बसों का संचालन किया जा रहा है। -जयप्रकाश प्रधान, एआरएम, पडरौना डिपो।

पुलिस परीक्षा देने के बाद पडरौना रोडवेज बस में बैठने के लिए जुटी परिक्षार्थियों की भीड़। संवाद

पुलिस परीक्षा देने के बाद पडरौना रोडवेज बस में बैठने के लिए जुटी परिक्षार्थियों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed