फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angry at the calling of Panchayat, the party workers beat up the woman, case filed against three

Kushinagar News: पंचायत बुलाने से नाराज पटीदारों ने महिला से की मारपीट, तीन पर केस

Sat, 22 Mar 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 22 Mar 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Angry at the calling of Panchayat, the party workers beat up the woman, case filed against three
पटहेरवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ज्वार गांव निवासी महिला ने पट्टीदारों की ओर से घर का हिस्सा हड़पने पर पंचायत बुलाई। पंचायत में पट्टीदार नहीं आए तो वहां जुटे लोग चले गए। पंचायत बुलाने से नाराज पट्टीदारों ने महिला को मार-पीटकर बेहोश कर दिया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ज्वार गांव की रविता देवी ने पटहेरवा पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि पट्टीदार अजय शर्मा व अन्य लोगों ने मेरे घर का हिस्सा हड़प लिया है। इसको लेकर 18 मार्च को पंचायत बुलाई गई थी। इसमें पट्टीदार नहीं आए। महिला का आरोप है गांव के लोगों के चले जाने के बाद अजय शर्मा, राजकुमार और सुनीता उसके घर आकर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर पीटने लगे। तहरीर पर पुलिस आरोपी अजय शर्मा, राजकुमार शर्मा और सुनीता देवी निवासी ज्वार थाना पटहेरवा के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed