फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angered over the refusal to give money for alcohol, he slit the victim's throat while they were asleep.

Kushinagar News: शराब के लिए रुपये नहीं देने से था खफा, सोते समय काटा था गला

Fri, 31 Jul 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Angered over the refusal to give money for alcohol, he slit the victim's throat while they were asleep.
मल्लूडीह। कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा दिलीप नगर के गुरमिया गोपाल टोला निवासी जितेंद्र कुशवाहा नशे का आदी था। 26 अगस्त 2021 को शराब के लिए रुपये नहीं देने पर पत्नी से विवाद किया था। रात में सोते समय पत्नी और तीनों बेटों का धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी और खुद भी जहरीला पदार्थ पी लिया था। दूसरे दिन दोपहर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गए थे। अदालत का फैसला आने पर गांव वालों में घटना की चर्चा रही। गांव वालों ने अदालत के फैसले को सराहना की।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि जितेंद्र की पत्नी शराब पीने का विरोध करती थी। इसको लेकर अक्सर विवाद होता था। परिवार के लोग भी जितेंद्र पर शराब छोड़ने के लिए दबाव बनाते थे। इसको लेकर जितेंद्र ने कई बार अपनी दिव्यांग मां और पिता से मारपीट की थी परिवार के साथ अलग रहने लगा था। जितेंद्र के पिता बीरझन ने बताया कि शराब पीने से पत्नी भी तंग आ गई थी और विरोध करने लगी। घटना के दिन जितेंद्र शराब पीने के लिए पत्नी से रुपये की मांग की थी। पत्नी ने रुपये देने से मना कर दिया था। इसको लेकर मारपीट की और घर से चला गया। शाम को नशे में घर आया और सोते समय घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed