{"_id":"67a260ce6e0b69860f045f76","slug":"angered-by-the-scolding-the-son-left-the-house-recovered-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-131506-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डांट से नाराज होकर घर से निकला बेटा, बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डांट से नाराज होकर घर से निकला बेटा, बरामद
Wed, 05 Feb 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। बरवापट्टी पुलिस ने घर से नाराज होकर निकले बच्चे को 10 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर उसके परिजन को सौंप दिया।
थाना बरवापट्टी पुलिस को मंगलवार को ग्राम रामपुर बरहन टोला भवानीपुर निवासी एक शख्स ने सूचना दी कि उनका 10 वर्षीय बेटा कक्षा दो का छात्र है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे स्कूल जाने से मना करने पर उसकी मां ने डांटा। इससे नाराज होकर वह बिना कुछ बताए घर से कहीं चला गया। थाना बरवापट्टी की पुलिस टीम ने तलाश करते हुए 10 घंटे के अंदर बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजन के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक महेंद्र राम प्रजापति, वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह आदि रहे। संवाद