फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angered by the beating of a young man making voter slip, workers protested

Kushinagar News: मतदाता पर्ची बना रहे युवक की पिटाई से नाराज कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 02 Jun 2024 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Jun 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Angered by the beating of a young man making voter slip, workers protested
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाईभरपुरवा गांव में बुथ संख्या 157 पर सपा के कार्यकर्ता की बाइक में किसी ने भाजपा का झोला टांग दिया। इसको लेकर सपा कार्यकर्ता ने भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई कर दी। इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। इंस्पेक्टर ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


भाजपा के बूथ अध्यक्ष नत्थू गुप्ता भाजपा प्रत्याशी का झोला लेकर मतदाताओं की पर्ची बना रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे नत्थू गुप्ता अपने बेटे आकाश गुप्ता को झोला और अन्य कागजात देकर भोजन करने घर चले गए। वहीं, कुछ दूरी पर बबलू यादव ने अपनी बाइक खड़ी की थी। अनजाने में आकाश ने भाजपा का झोला उनकी बाइक में टांग दिया। यह देख वे आग बबूला हो गए और आकाश को मारने लगे। जानकारी होने पर भाजपा कार्यकर्ता बूथ से निकलकर चौराहे पर पहुंच गए। भाजपा कार्यकर्ता जयप्रकाश गुप्त ने डीएम, सांसद प्रत्याशी, एसपी और खड्डा विधायक को सूचना देकर प्रदर्शन करने लगे। भाजपा के एजेंट नत्थू गुप्त ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। डीएम और एसपी के निर्देश पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने आरोपी पर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

इस दौरान राजेश तिवारी, पहवारी शरन तिवारी, शंभू कुशवाहा, दिवाकर कुशवाहा, विरेंद्र पांडेय, परमा गुप्ता, विरेंद्र पांडेय, रमेश चौरसिया, दुर्गेश पांडेय, जोगेंद्र सिंह, शंकर गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed