{"_id":"65f897b8295ce627720ad204","slug":"angered-by-fathers-scolding-student-leaves-home-family-upset-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114316-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पिता की डांट से नाराज छात्रा ने छोड़ा घर, परिजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पिता की डांट से नाराज छात्रा ने छोड़ा घर, परिजन परेशान
Tue, 19 Mar 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा पिता की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया है। परेशान पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी है।
पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है कि कि चार मार्च की सुबह करीब नौ बजे के विद्यालय जाने के लिए पुत्री को डांट दिया। इससे वह नाराज होकर कहीं चली गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला है। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण का केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।