फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angered by beating of JCB driver people chased police personnel

Kushinagar: जेसीबी चालक की पिटाई से नाराज लोगों ने पुलिस कर्मियों को दौड़ाया, कार्रवाई के लिए किया प्रदर्शन

Fri, 15 Dec 2023 05:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Dec 2023 05:31 PM IST
सार

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया कला गांव के सिरसिया वीरभान टोला में जेसीबी चालक को पुलिसकर्मी पीटने लगे। इससे नाराज गांव के लोगों ने लाठी-डंडे के साथ पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। पुलिस कर्मी वहां से भाग खड़े हुए।

विज्ञापन
Angered by beating of JCB driver people chased police personnel
बांए से पुलिस को दौड़ाते ग्रामीण, लोगों को शांत कराते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया कला गांव के सिरसिया वीरभान टोला में जेसीबी चालक को पुलिसकर्मी पीटने लगे। इससे नाराज गांव के लोगों ने लाठी-डंडे के साथ पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। पुलिस कर्मी वहां से भाग खड़े हुए। बाद में गांव वाले चालक को लेकर थाने पहुंचे और प्रदर्शन कर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस का कहना है कि खनन की सूचना पर पुलिस पहुंची थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सिरसिया कला गांव के सिरसिया वीरभान टोला में शुक्रवार को अरमान अंसारी खेत से मिट्टी खोदाई कर जेसीबी लेकर मालिक के घर जा रहा था। जेसीबी चालक के भाई हजरत ने बताया कि थाने की गाड़ी लेकर निकले हेड कांस्टेबल अरविंद गिरी व अन्य पुलिसकर्मी रोककर रिश्वत मांगने लगे। चालक ने उनकी मांग पूरी नहीं की और जेसीबी लेकर मालिक विनोद यादव के दरवाजे पर खड़ी कर घर जाने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि पीछे से पहुंचे पुलिसकर्मी उन्हें डंडे से मारने लगे। चीख-पुकार सुनकर अगल-बगल गांव के लोग जुट गए और विरोध करने लगे। पुलिसकर्मी धौंस जमाने लगे। इससे नाराज गांव वालों ने लाठी डंडों के साथ पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। लोगों की नाराजगी देख पुलिसकर्मी वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने किया गोरखपुर में क्रूज का लोकार्पण, बोले-डबल इंजन की सरकार में पर्यटन का हो रहा विकास

पुलिस की पिटाई से गंभीर रूप से घायल चालक को लोग ट्राली से लेकर थाने पहुंचे और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए विरोध प्रदर्शन करने लगे। एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने सूझबूझ का परिचय दिया। नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें: रोडवेज के बेड़े में शामिल हुईं 10 बीएस-6 बसें, कल से जनरथ बसों में करिए सस्ता सफर

इसके बाद गांव के लोग शांत हुए। घायल जेसीबी चालक को एसएचओ ने थाने की गाड़ी से नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र की कोटवा सीएचसी भेजवाया। एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि खनन की सूचना पर पुलिस गई थी। पुलिस की गलती है। उसे खुद कार्रवाई न कर खनन विभाग को सूचना देनी चाहिए थी। गांव के लोग चालक को पीटने का आरोप लगा रहे हैं तो दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed