{"_id":"5d17a88e8ebc3e3c751f599f","slug":"anger-over-rampage-power-cut-kushinagar-news-gkp3120729103","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी की पिटाई से नाराज लाइनमैनों ने ठप की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी की पिटाई से नाराज लाइनमैनों ने ठप की आपूर्ति
विज्ञापन
सेवरही कस्बा के स्वर्णनगर मुहल्ले में जले ट्रान्सफार्मर को बनाते विद्युतकर्मी।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथी की पिटाई से नाराज लाइनमैनों ने ठप की आपूर्ति
आठ घंटे तक गर्मी में बिलबिलाए तहसील, ब्लॉक मुख्यालय समेत 50 गांवों के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज। ट्रांसफार्मर लगाने के विवाद में तीन साथियों की पिटाई से नाराज लाइनमैनों ने शनिवार सुबह उपकेंद्र से जुड़े गांवों की सप्लाई ठप कर दी। वे आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर कर रहे थे। आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र के लोग गर्मी से बिलबिला उठे। इधर, सूचना के बाद विद्युत निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर सप्लाई शुरू कराई। बाद में जेई के साथ तरयासुजान थाने पहुंचे लाइनमैनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
तमकुहीराज कस्बे के खानसामा टोला में लगा ट्रांसफार्मर तीन दिन पूर्व जल गया था। शुक्रवार को नया ट्रांसफार्मर आने के बावजूद कतिपय कारणों से नही लगाया जा सका। ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर मौजूद लाईनमैनों से ट्रांसफार्मर लगा कर आपूर्ति बहाली की मांग की। कर्मचारियों ने शाम तक ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया, लेकिन देर रात तक ट्रांसफार्मर नहीं लगने से नाराज लोग उपकेंद्र पर पहुंच गए। विद्युत कर्मचारियों से साफ जवाब नहीं मिलने से लोग भड़क गए और नोकझोंक शुरू हो गई। आरोप है कि उपकेंद्र पर मौजूद कर्मियों के साथ लोगों ने हाथापाई की।
रात की घटना से नाराज विद्युत कर्मियों ने शनिवार को उपकेंद्र से जुडे़ गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप कर दी। इससे तहसील आवास, तहसील मुख्यालय, बैंक, अस्पताल, ब्लॉक मुख्यालय समेत 50 गांवों की बिजली बाधित हो गई। लगभग आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के बाद उपकेंद्र पर पहुंचे सहायक अभियंता कृष्णमुरारी शुक्ला व अवर अभियंता महेंद्रनाथ अवस्थी ने घटना की जानकारी हासिल की और विद्युत कर्मियों को समझा बुझाकर आपूर्ति बहाल कराई। इसके बाद जेई की अगुवाई में लाईनमैनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। थानाध्यक्ष तरया सुजान सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।