{"_id":"68924e647ee914927d0f3e38","slug":"anger-erupted-for-urea-farmers-took-to-the-streets-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-142953-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: यूरिया के लिए फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: यूरिया के लिए फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे किसान
Wed, 06 Aug 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
गंगाछपरा समिति के सामने सड़क जाम करते किसान। स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना/कसया। किसानों को मांग के हिसाब से यूरिया नहीं मिलने पर मंगलवार को समितियों पर घंटों इंतजार के बाद उनका गुस्सा फूट पड़ा। रामकोला-कसया मार्ग को जाम कर किसानों ने प्रदर्शन किया, वहीं कई समितियों पर हंगामा किया। सूचना पर आई पुलिस ने किसानों को समझाकर जाम खत्म कराया। किसानों की संख्या अधिक और यूरिया समितियों पर कम पहुंची थी। हंगामा होने के डर से अधिकांश सचिव समिति पर गए ही नहीं थे। सड़क जाम होने से करीब एक घंटे रामकोला-कसया मार्ग पर आवागमन ठप रहा।
बारिश के बाद किसानों में यूरिया की मांग बढ़ गई है। इसके सापेक्ष जिले में यूरिया की उपलब्धता नहीं है। यही वजह रहा कि मंगलवार को कसया क्षेत्र के गंगा छपरा समिति पर सुबह किसान यूरिया लेने के लिए पहुंचे और कतार में खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। 9 बजे तक समिति का ताला नहीं खुला तो किसान हंगामा करने लगे और समिति के सामने सड़क जाम कर दिया।
किसानों का आरोप है कि सचिव सोमवार की शाम को आधार कार्ड जमा कराए थे और मंगलवार को बुलाए थे, लेकिन सचिव खुद नहीं आए। ऐसे में किसान सचिव पर यूरिया की कालाबाजारी करने का आरोप लगा रहे हैं। कसया-रामकोला मार्ग पर किसानों के प्रदर्शन व हंगामा से करीब एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। सूचना पर आई पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया। किसानों ने सचिव सुरेश मल्ल को बुलाने की मांग कर रहे थे, वहीं साखोपार साधन सहकारी समिति पर भी किसानों ने यूरिया के लिए हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि 266 रुपये की यूरिया 300 रुपये में दी गई, किसानों को यूरिया धक्का मुक्की के बीच दिया गया। यूरिया कम आने और किसानों की संख्या अधिक होने के कारण एक घंटे में ही यूरिया खत्म हो गया। इसके चलते 50 से अधिक किसानों को बिना यूरिया लिए लौटना पड़ा। सचिव सुबह पहुंच गए, लेकिन किसानों की अधिक भीड़ होने के कारण समिति का ताला नहीं खोल रहे थे।