फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Anganwadi centers will become models of nutrition and awareness.

Kushinagar News: आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे पोषण और जागरूकता के मॉडल

Mon, 02 Feb 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 02 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers will become models of nutrition and awareness.
पडरौना। जिले के आंगनबाड़ी केंद्र पोषण और जागरूकता के मॉडल के रूप में विकसित किए जाएंगे। सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र योजना के तहत जिले के 133 आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प किया जा रहा है। सभी केंद्रों पर पोषण वाटिका विकसित की जा रही है, जहां सहजन और आंवले के पौधे लगाने के साथ सब्जियां भी उगाई जाएंगी। इससे बच्चों को पौष्टिक आहार मिलेगा और वे प्रकृति के महत्व को समझ सकेंगे।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी एके दूबे ने बताया कि इस योजना के तहत 133 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका का निर्माण कराया जाएगा, जहां सहजन व आंवला के पौधों के साथ मौसमी सब्जियों की खेती की जाएगी। इससे बच्चों को पौष्टिक आहार के साथ-साथ पोषण के प्रति जागरूक करने में मदद मिलेगी। वहीं इन सभी केंद्रों पर वर्षा जल संचयन (रेनवाटर हारवेस्टिंग) की व्यवस्था की जा रही है। जिससे जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने इन कार्यों के लिए कार्यदायी संस्थाओं का भी निर्धारण कर दिया है। पोषण वाटिका का कार्य ग्राम पंचायत स्तर से, वाल पेंटिंग का कार्य खंड विकास अधिकारी के माध्यम से व रेनवाटर हारवेस्टिंग का कार्य लघु सिंचाई विभाग द्वारा कराया जा रहा है। सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र योजना के तहत कराए जा रहे इन कार्यों से आंगनबाड़ी केंद्रों की भौतिक स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed