फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ancrochment was stope bridge of creature

अतिक्रमण ने रोक दी पुल निर्माण की गति, जाम से राहगीर परेशान

Wed, 15 Dec 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
ancrochment was stope bridge of creature
अतिक्रमण ने रोक दी पुल निर्माण की गति, जाम से राहगीर परेशान
विज्ञापन

- खिरकिया बाजार के पास झरही नदी पर पुल पांच महीने से बनकर तैयार
- अतिक्रमण के कारण एप्रोच निर्माण में आ रही बाधा, पुराने पुल से ही हो रहा आवागमन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पडरौना होकर बांसी और जटहां बाजार के रास्ते बिहार जाने वाले लोगों के लिए खिरकिया में झरही नदी पर नया पुल तो बन गया है, लेकिन कुछ मकानों के कारण आगे का रास्ता नहीं बन पा रहा है। वहां कुछ मकान अवरोधक बन रहे हैं। इस वजह से पडरौना क्षेत्र के लोगों को हर दिन पुराने संकरे पुल से आवागमन करना पड़ रहा है। इस वजह से हर दिन जाम लग रहा है।
क्षेत्र के खिरकिया बाजार के पास झरही नदी पर डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बने पुल का उद्घाटन निर्माण के पांच माह बाद भी नहीं हो सका है। पुल का एप्रोच अभी तक अधूरा पड़ा है। इसके चलते पुराने पुल से ही लोग आवागमन करते हैं। इस पुल के संकरा होने के कारण राहगीरों को रोज जाम की समस्या झेलनी पड़ती है। लोगों का कहना है कि पुल का उद्घाटन अगर जल्दी करवा दिया जाता तो, जाम से मुक्ति मिल जाती।
विज्ञापन

इसके दोनों तरफ प्रधानमंत्री सड़क होने के कारण पुल संकरा भी हो गया था। नए पुल निर्माण के लिए स्थानीय बाजार समेत क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन कर कई बार जिम्मेदारों और जनप्रतिनिधियों को यहां दूसरा पुल निर्माण के लिए मांग पत्र सौंपा था। इसे गंभीरता से लेते हुए सांसद विजय दूबे और कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के प्रयास के बाद यहां नए पुल निर्माण की स्वीकृति मिली। पुल निर्माण के लिए कुछ अतिक्रमण और पक्के मकान तोड़े गए और निर्माण का रास्ता साफ हो गया। लोगों के मुताबिक इस वर्ष जून के महीने में पुल का निर्माण हो गया, लेकिन दोनों तरफ का एप्रोच अभी तक नहीं बन सका है। हालांकि कुछ दिनों से मिट्टी गिराकर एप्रोच के निर्माण की तैयारी हो रही है, लेकिन पुल के दक्षिण तरफ कुछ पक्के मकान बाधा बन रहे हैं, जिसके कारण एप्रोच का निर्माण अभी तक फाइनल नहीं हो पा रहा है। इसके चलते लोग पुराने पुल पर प्रतिदिन जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। खिरकिया बाजार में कभी-कभी पूरा दिन जाम लगता है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिरकिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख लल्लन यादव ने कहा कि पुल निर्माण के लिए व्यापार मंडल ने भी काफी आंदोलन और ज्ञापन सौंपा था। अब नए पुल का उद्घाटन नहीं हो रहा है। जिसके कारण जाम की समस्या से पूरा बाजार जूझ रहा है।
व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष डॉ. कुर्बान अंसारी ने बताया कि करीब पांच माह पहले पुल का निर्माण पूर्ण हो चुका है। केवल एप्रोच का निर्माण शेष है। ऐसे में पुल से यातायात व्यवस्था शुरू करना जरूरी हो गया है।
खिरकिया व्यापार मंडल के महामंत्री विजय कुशवाहा ने बताया कि बाजार में प्रतिदिन जाम की समस्या से लोग जूझते हैं। इसके चलते स्थानीय बाजार के व्यापारियों का व्यापार चौपट हो रहा है। इस पुल से तत्काल यातायात व्यवस्था शुरू की जाए।
व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी राजेश गुप्त ने कहा कि पुल के एप्रोच निर्माण में जो भी समस्याएं आ रही हैं। प्रशासन को उन समस्याओं को दूर कर पुल का निर्माण पूर्ण करा लेना चाहिए ताकि जाम से मुक्ति मिल सके।
खिरकिया बाजार में बने नए पुल के लिए एप्रोच बनाने में हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रभारी राजस्व निरीक्षक खिरिकिया के अध्यक्षता में तीन सदस्यीय लेखपालों की टीम गठित कर दी गई है। इन्हें निर्देश दिया गया कि एई पीडब्ल्यूडी से संपर्क स्थापित कर मौके पर हुए अतिक्रमण को हटाकर अवगत कराएं, नवनिर्मित पुल के एप्रोच के लिए निर्माण कार्य हो सके।

महात्मा सिंह, एसडीएम, पडरौना
खिरकिया में बने नए पुल के पास एप्रोच बनाने में वहां कुछ मकानों का अतिक्रमण आड़े आ रहा है। इसके लिए एसडीएम पडरौना से वार्ता की जा रही है। शीघ्र ही अतिक्रमण हटवाकर एप्रोच बनवाने की कार्रवाई शुरू करा दी जाएगी।
मुकेश वर्मा, एई, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed