फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   anchal qualified in boxing

Kushinagar News: इंटर यूनिवर्सिटी मुक्केबाजी प्रतियोगिता में आंचल ने बनाई जगह

Sun, 01 Jan 2023 08:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
anchal qualified in boxing
राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर - फोटो : KUSHINAGAR
इंटर यूनिवर्सिटी मुक्केबाजी प्रतियोगिता में आंचल ने बनाई जगह
विज्ञापन

पडरौना। हरियाणा के रोहतक में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जनपद की एक खिलाड़ी ने जगह बनाई है। हाटा क्षेत्र के देवरिया देहात गांव निवासी पुरुषोत्तम सिंह की पुत्री आंचल सिंह ने 50 किलोग्राम भारवर्ग में क्वार्टर फाइनल में खेलने के लिए अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। आंचल डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
26 दिसंबर से एक जनवरी तक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक (हरियाणा) में राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता आयोजित है। इसके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर आंचल ने विश्वविद्यालय और हाटा क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है। वहीं, प्री क्वार्टर फाइनल में दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर का 48 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतिनिधित्व कर रहीं शिल्पा यादव, 44 किलोग्राम भारवर्ग में आईस प्रजापति तथा 57 किलोग्राम भारवर्ग में काजल सिंह को हरियाणा की यूनिवर्सिटी की प्रतिद्वंद्वी से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आंचल की सफलता पर क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद, हाटा के ईओ अजय सिंह, डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के खेल सचिव बृजेश सिंह, टीम मैनेजर अनुराग पांडेय, गोरखपुर विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ. बृजेश कुमार, टीम मैनेजर असिस्टेंट प्रोफेसर कमलेश कुमार, गोरखपुर मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष राजेश नाईक और सचिव हनुमान गुप्ता, कुशीनगर मुक्केबाजी संघ की ओर से पंकज शर्मा, कोच रुखसार बानो आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed