{"_id":"65c15df27d45c2cb450460a2","slug":"anarchists-broke-the-boundary-wall-of-the-school-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-112052-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अराजक तत्वों ने तोड़ी विद्यालय की चहारदीवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अराजक तत्वों ने तोड़ी विद्यालय की चहारदीवारी
Tue, 06 Feb 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। रविवार की रात में थाना क्षेत्र के मुन्नीपट्टी स्थित डीपी राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का पश्चिमी चहारदीवारी को कुछ अराजक तत्वों ने ध्वस्त कर दिया। सोमवार सुबह स्कूल खुलने के बाद इसकी जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव रंजन तिवारी को हुई तो उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मुन्नीपट्टी में स्ववित्तपोषित डीपी राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का संचालन किया जाता है। विद्यालय के चौकीदार साबिर ने बताया कि रविवार की शाम तक इसकी चहारदीवारी एकदम ठीक थी। उन्होंने बताया कि वह नियमित रूप से विद्यालय की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। इसके बावजूद भी अराजक तत्वों ने विद्यालय की चहारदीवारी तोड़ दी। इसके पहले भी 20 जनवरी को विद्यालय की चहारदीवारी को क्षति पहुंचाई गई थी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि पुलिस को मौखिक सूचना दी गई थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। रविवार की रात फिर से अराजक तत्वों ने जानबूझ कर विद्यालय के पश्चिम चारदीवारी तोड़ डाली। इंस्पेक्टर तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया तहरीर मिली है। इसकी जांच की जा रही है।