फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Anarchist elements broke the statue, case against father and son, son arrested

Kushinagar News: अराजक तत्वों ने मूर्ति तोड़ी, पिता-पुत्र पर केस, पुत्र गिरफ्तार

Mon, 30 Oct 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 30 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Anarchist elements broke the statue, case against father and son, son arrested
- घटना के बाद गांव में तनाव, मौके पर पुलिस बल तैनात
विज्ञापन


- सीमावर्ती बिहार प्रांत की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगुआ बाजार। जनपद की सीमा से सटे बिहार के सुकसेनवा गांव के पांडेयपट्टी टोला में स्थित हनुमान मंदिर में हुए भंडारे के बाद गांव के कुछ अराजक तत्वों ने हनुमानजी की मूर्ति तोड़ दी। उसे पास के गड्ढे में फेंक दिया। इसकी जानकारी होने के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया।
लोगों की सूचना पर पहुंची यूपी पुलिस घटनास्थल व गांव बिहार की सीमा में बताते हुए वापस लौट गई, जबकि बिहार पुलिस ने खंडित मूर्ति की जगह दूसरी मूर्ति रखवाते हुए ग्रामीणों की तहरीर पर गांव के ही आरोपी नामजद पिता-पुत्र पर केस दर्ज कर लिया है। इनमें पुत्र गिरफ्तार हो गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बिहार बार्डर पर स्थित बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के सुकसेनवा गांव के पांडेयपट्टी टोला कुशीनगर जनपद के गांव लक्ष्मीपुर बुजुर्ग के पांडेयपट्टी टोला से सटा हुआ है। बताया जाता है कि बिहार के पांडेयपट्टी में स्थित हनुमान मंदिर में स्थापित हनुमानजी की मूर्ति को शनिवार की रात गांव के अराजकतत्वों ने तोड़ दिया था। रविवार को सुबह टूटी हुई मूर्ति देखकर ग्रामीण आक्रोशित होने लगे। किसी ने इसकी सूचना तमकुहीराज थाने की समउर बाजार पुलिस चौकी पर दी। चौकी इंचार्ज राजेश कुमार गौतम ने पुलिस भेजा। वहां पता चला कि घटनास्थल बिहार की सीमा में है। तब तक बिहार के कटेया थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गई। उसके बाद यूपी पुलिस वहां से वापस लौट आई। बिहार पुलिस ने खंडित मूर्ति की जगह दूसरी मूर्ति रखवाने के साथ ही ग्रामीणों से तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में समउर बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश कुमार गौतम ने बताया कि मूर्ति तोड़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। चूंकि घटनास्थल बिहार सीमा में है, इसीलिए पुलिस वापस चली आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed