{"_id":"64d68dec7955aaca7305223d","slug":"an-youngster-raped-3-years-girl-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-2959-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तीन साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तीन साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म
Sat, 12 Aug 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
पड़ोस का है आरोपी किशोरी, उठाकर ले गया था घर
देर रात तबीयत बिगड़ने पर घर वालों को हुई जानकारी
पुलिस ने बच्ची को कराया अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही (कुशीनगर)। दरवाजे पर खेल रही तीन साल की बच्ची से किशोर ने दुष्कर्म किया। देर रात को तबीयत बिगड़ने पर घर वालों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने बच्ची को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया। आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली तीन वर्षीय बच्ची अपने दरवाजे पर बृहस्पतिवार की शाम को खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस का रहने वाला 15 वर्षीय किशोर पहुंचा। बच्ची को गोद में उठाया और पुचकराते हुए अपने घर लेकर चला गया। किशोर के घर पर भी कोई नहीं था। परिवार वाले खेत में काम करने गए थे। किशोर ने बच्ची से दुष्कर्म किया।
बच्ची रोती हुई घर पहुंची। कुछ देर बाद इसकी मां और दादी भी खेत से आ गईं। बच्ची को रोते देखकर मां परेशान हो गई। लेकिन समझ नहीं पा रही थी। बच्ची सिर्फ रो रही थी। रात करीब नौ बजे रक्तस्राव होते देखकर इसकी जानकारी बच्ची की दादी को हुई, उसने 112 पर फोन किया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने किशोर को अभिरक्षा में ले लिया और बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस की मौजूदगी में बच्ची का इलाज हुआ। शुक्रवार को सुबह पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया।
इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि किशोर पर दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार है। आरोपी किशोर को अभिरक्षा में ले लिया गया है।