फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   an woman found hang

Kushinagar News: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 14 Jun 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 14 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
an woman found hang
मृतक रूबी देवी की फाइल फोटो।संवाद
चौराखास थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव की घटना, पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। चौराखास थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव में एक विवाहिता का शव देर रात कमरे में फंदे से लटका मिला। ससुरालवाले उसे लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद ससुरालवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सुबह गांववालों से विवाहिता की मौत की जानकारी मायकेवालों को हुई तो उसके ससुराल पहुंचे। मायकेवालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर उचक्कीपट्टी गांव की रहने वाली 24 वर्षीय रूबी की शादी चौराख़ास थाना क्षेत्र के पचरुखिया निवासी वीरेंद्र कुशवाहा के साथ तीन साल पहले मंदिर में हुई थी। शादी के छह माह बाद वीरेंद्र बाहर कमाने चला गया। एक वर्ष के बाद घर लौटकर आ गया। वह घर पर ही मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। इस दौरान उनके दो पुत्र हुए। बड़ा शिवम ढाई साल और हरिओम छह माह का है। बताया जा रहा है कि इधर, सोमवार की देर रात रूबी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह इसकी जानकारी गांववालों को हुई तो दरवाज़े पर भीड़ जुट गई। आरोप है कि मायकेवालों को बिना बताए ससुरालवालों ने रूबी के शव का रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी जानकारी किसी ने मायकेवालों को दे दी।
सुबह मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। तहरीर में एक लाख रुपये नकद और बाइक न देने का जिक्र है। गांववालों की मानें तो घटना की रात घर में सास, ससुर और पति थे। पारिवारिक कलह मौत का कारण बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि रूबी अपने जीजा के घर छठिहार में जाने को लेकर जिद कर बैठी थी।

इस संबंध में चौरा खास थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति वीरेंद्र, ससुर उदित कुशवाहा, सास राजरानी, पति के चाचा सतन कुशवाहा व जेठ उपेंद्र कुशवाहा पर दहेज हत्या का मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed