{"_id":"601c3f348ebc3e709a401877","slug":"an-woman-died-in-miserable-conditions-0-kushinagar-news-gkp3834967176","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
भुजौली खुर्द गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। थाना क्षेत्र के भुजौली खुर्द गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के भुजौली खुर्द गांव निवासी फूलेसरी (24) पत्नी मुकेश का शव उसके कमरे में पड़ा था। उसका मायका थाना खड्डा क्षेत्र के ही ननकू छपरा गांव में है। तीन वर्ष पहले शादी हुई थी तथा गोद में आठ माह का बच्चा भी है। फूलेसरी के पति व परिजनों का कहना है कि वह काफी समय से बीमार थी। जबकि कुछ लोग फंदे से लटके होने की चर्चा कर रहे थे। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर खड्डा पुलिस पहुंची और तहसीलदार मजिस्ट्रेट डॉ. एसके राय की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ खड्डा शिवस्वरूप का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर व पोस्टमार्टम के आधार पर कार्रवाई होगी।