फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   an woman died in accident at siddharthnagar

Kushinagar News: ट्राॅली की चपेट में आने से मां की मौत, बेटी और दामाद बाल-बाल बचे

Sat, 26 Aug 2023 04:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Sat, 26 Aug 2023 04:10 PM IST
सार

रामकोला थाना क्षेत्र की ग्राम सभा मोरवन नेता टोला की 55 वर्षीय जंगी देवी की बेटी रीना की तबीयत खराब है। शुक्रवार को जंगी देवी अपनी बेटी रीना को लेकर मंसाछापर गांव निवासी दामाद मुकेश गोंड के साथ बाइक से कप्तानगंज एक हॉस्पिटल में इलाज कराने गई थीं।

विज्ञापन
an woman died in accident at siddharthnagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर जिले में बेटी का इलाज कराकर दामाद के साथ बाइक से घर लौट रही मां की ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से मौत हो गई। बेटी और दामाद बाल-बाल बच गए। साइड लेते समय शुक्रवार की शाम को यह हादसा हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही घरवालों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र की ग्राम सभा मोरवन नेता टोला की 55 वर्षीय जंगी देवी की बेटी रीना की तबीयत खराब है। शुक्रवार को जंगी देवी अपनी बेटी रीना को लेकर मंसाछापर गांव निवासी दामाद मुकेश गोंड के साथ बाइक से कप्तानगंज एक हॉस्पिटल में इलाज कराने गई थीं।
विज्ञापन


इलाज कराकर लौटते समय अभी खजुरिया शाखा नहर के कुसम्हा टोला पड़वलिया गांव के पास पहुंची थीं कि ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से साइड लेते समय बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे जंगी ट्राॅली के पहिये की चपेट में आ गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंचे दरोगा विजय शंकर यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है। मां जंगी की मौत के बाद बेटी रीना और पति रामनाथ का रो-रोकर बुरा हो गया था। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed