फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   an woman died case of dowery

Kushinagar News: विवाहिता की मौत, ससुरालवालों पर दहेज हत्या का केस

Mon, 21 Aug 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 21 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
an woman died case of dowery
मृतक प्रतिमा का फाइल फोटो।संवाद
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग बताई गई है मौत की वजह, मृतका के पिता ने दर्ज कराया है केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। थाना क्षेत्र के सोहसा मठिया गांव में रविवार की रात एक विवाहिता की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत हैंगिंग बताई गई है। करीब दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज का केस दर्ज किया है। ससुरालवाले घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
कसया थाना क्षेत्र के परेवाटार गांव के फरीदपुर टोला निवासी दीनानाथ यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी प्रतिमा की शादी इसी थाना क्षेत्र के सोहसा मठिया गांव के निवासी राजबहादुर के साथ करीब दो साल पहले की थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रतिमा के ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उससे दहेज में दो लाख रुपये नकद, फ्रिज और एसी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि दहेज के लिए पति, ससुर हरिश्चंद्र, सास उषा, देवर पुष्कर व शिवम और ननद अनुराधा मारते-पीटते थे। प्रतिमा ने इस घटना की जानकारी पिता को दी थी। आरोप है कि रविवार की रात ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए प्रतिमा की हत्या कर दी। उनके दामाद ने बताया कि आपकी लड़की को चोट लगी है। वह जिला अस्पताल लाई गई है। जब वह जिला अस्पताल पहुंचे तो उनकी बेटी मृत पड़ी थी। उसके गले पर निशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब दामाद से पूछा कि निशान कैसा है तो वह शव छोड़कर भाग गया। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतिमा की मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है।

कसया थाने के प्रभारी निरीक्षक डॉ. अशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के छह आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed