फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   An overbridge will be constructed at the Sudhiyani railway crossing, easing traffic movement.

Kushinagar News: सुधियानी रेलवे क्रासिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, आवागमन में होगी सहूलियत

Sun, 30 Aug 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
An overbridge will be constructed at the Sudhiyani railway crossing, easing traffic movement.
कप्तानगंज। सुधियानी रेलवे क्रॉसिंग पर बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता साफ हो गया। इसके निर्माण पर करीब 90 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। परियोजना को वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। धन का आवंटन होने के बाद ओवरब्रिज का निर्माण कार्य आरंभ कराया जाएगा। इसके बनने से अब तक राहगीरों सहित वाहनों के आवागमन में आ रही दिक्कत दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड के कप्तानगंज-पिपराइच के बीच पड़ने वाले सुधियानी रेलवे क्रॉसिंग पर 750 मीटर लंबे और 10 मीटर चौड़े ओवरब्रिज के निर्माण कराए जाने के लिए कवायद तेज हो गई है। ओवरब्रिज निर्माण से जुड़ी तकनीकी व होने वाले खर्च आदि का आगणन उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग की तरफ से पूरा कर लिया गया है। इस पर करीब 90 करोड़ रुपये लागत आएगी। निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर शासन में वित्तीय स्वीकृति के लिए भेजा गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलते हैं टेंडर प्रक्रिया से काम शुरू कराए जाने काम किया जाएगा।
विज्ञापन

-
ट्रेन गुजरने के दौरान सुधियानी रेलवे क्रॉसिंग बंद हो जाती है। ट्रेन गुजरने तक स्कूल की बसें और छात्र-छात्राओं को इंतजार करना पड़ता है। इस दौरान वाहनों का जाम भी लग जाता है। ओवरब्रिज बनने से आवाजाही में आ रही दिक्कत दूर हो जाएगी। सुचारु ढंग से आवागमन होता रहेगा। -कर्मजीत प्रताप सिंह, प्रबंधक, स्पेरो वर्ल्ड स्कूल, कप्तानगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ओवरब्रिज के निर्माण से कस्बे और गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। आवागमन के साथ ही खेती व बाजार आदि कार्य के लिए जाम में फंसने से समय की बर्बादी से निजात मिल जाएगी। -रामश्याम सिंह, कप्तानगंज

विधायक बोले
सुधियानी रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से लग रहे जाम व आवागमन में हो रही दिक्कत को दूर करवाने के लिए शासन स्तर पर मुद्दे को उठाया था। शासन की तरफ से मामले को गंभीरता से लिया गया है। इसके तहत लोक निर्माण विभाग ने परियोजना की डीपीआर तैयार कर वित्तीय स्वीकृति के लिए भेज दिया है। जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी और आगे की कार्रवाई निर्माण के लिए शुरू की जाएगी। -विनय प्रकाश गौड़, विधायक, रामकोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed