{"_id":"695ffc99237c367df6001f9a","slug":"an-out-of-control-truck-overturned-on-the-national-highway-in-front-of-buddha-gate-the-driver-sustained-injuries-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-152295-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नेशनल हाईवे पर बुद्ध द्वार के सामने पलटा अनियंत्रित ट्रक, चालक को आई चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नेशनल हाईवे पर बुद्ध द्वार के सामने पलटा अनियंत्रित ट्रक, चालक को आई चोट
विज्ञापन
कसया। नगर से होकर गुजर रही नेशनल हाईवे पर बुद्ध द्वार के सामने बुधवार की देर रात को चोकर लदी एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक को हल्की चोट आई। ट्रक खलीलाबाद से बिहार की ओर जा रहा था। कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा जिसे स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था चालू कराया।
बिहार के गोपालगंज निवासी ट्रक चालक नासिर आलम निवासी बताया कि सड़क पर लगी बैरिकेडिंग रात के समय कोहरे की वजह से दिखाई नहीं दी, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक नेशनल हाईवे पर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही कुशीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल दोनों ओर से यातायात नियंत्रित करते हुए आवागमन को सुचारू कराया। कुछ समय के लिए मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही, जिसे पुलिस की तत्परता से जल्द बहाल कर दिया गया। इस संबंध में कुशीनगर चौकी प्रभारी सुजीत पांडेय ने बताया कि मार्ग पर यातायात पूरी तरह सुचारू कर दिया गया है, मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बाइक की चपेट में आए साइकिल सवार घायल : रामकोला। थाना क्षेत्र के कप्तानगंज मार्ग स्थित परोरहा गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे एक साइकिल सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आए परिजन उन्हें रामकोला सीएससी ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। रामकोला थाना क्षेत्र के परोरहा गांव निवासी 60 वर्षीय लाल बाबू तिवारी साइकिल से घर जा रहे थे। अभी वे चौराहे पर पहुंचे ही थे कि एक बाइक सवार युवक ने उनकी साइकिल में ठोकर मार दी। इससे लाल बाबू सड़क पर गिकर घायल हो गए। सूचना पर आए परिजन बाइक को पकड़ लिया।