{"_id":"64e503989502d97cf50729b4","slug":"an-old-woman-died-in-fighting-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-3436-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बच्चों के बीच हुए झगड़े में बीच-बचाव करने गई वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बच्चों के बीच हुए झगड़े में बीच-बचाव करने गई वृद्धा की मौत
Wed, 23 Aug 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो है।-
चार लोगों के खिलाफ मृतका के पुत्र ने दी नामजद तहरीर
तहरीर के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। हाटा कोतवाली के गांव घोरटप मधवापुर में बच्चों के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करने गई एक वृद्ध महिला की चोट लगने से मौत हो गई। घटना के पूरे गांव में सनसनी मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और शव का पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर में ओमप्रकाश चौहान और विजय चौहान के घर के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। इसकी सूचना मिलने पर परिवार के बड़े लोग भी झगड़े में शामिल हो गए। इसी बीच ओमप्रकाश चौहान की मां कैलाशी देवी 60 वर्ष भी बीच-बचाव करने पहुंचीं।
ओमप्रकाश का आरोप है कि विजय चौहान और तीन अन्य लोग उन्हें मारने-पीटने लगे। इससे उन्हें चोट आ गई और वह गिर पड़ीं। ओमप्रकाश चौहान के परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेस बुला कर कैलाशी देवी को हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थाने पहुंचे ओमप्रकाश चौहान ने पुलिस को विजय चौहान सहित चार नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में हाटा कोतवाली के प्रभारी कोतवाल संजय शाही ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।