फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   an old man died in miserable conditions

Kushinagar News: बकरे की मौत पर बुजुर्ग को कमरे में बंद किया, जान गई

Sun, 20 Aug 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 20 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
an old man died in miserable conditions
विशुनपुरा क्षेत्र के दुदही बाजार की घटना, चार हजार हर्जाने की कर रहे थे मांग
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र पर दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही (कुशीनगर)। दुदही क्षेत्र में बकरे की मौत से बौखलाए पिता-पुत्र ने चार हजार रुपये हर्जाने के लिए एक बुजुर्ग पर इतना दबाव बनाया कि उसकी मौत हो गई। मामले में पिता-पुत्र सहित तीन पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार दुदही नगर पंचायत के वार्ड नंबर-10 श्रीराम जानकी नगर निवासी सुभाष को अपने बकरे का बंध्याकरण कराना था। इसके लिए वह तीन दिन पहले नंबर तीन के निवासी 62 वर्षीय मुस्लिम हाशमी को अपने घर ले गया और बंध्याकरण कराया। शनिवार को उस बकरे की मौत हो गई। हाशमी की पत्नी समशुन का आरोप है कि सुभाष अपने बेटे सुनील के साथ गोला बाज़ार में आया और हाशमी को पकड़कर अपने घर ले गए। इस दौरान एक कमरे में बंद कर दिया। वहां बकरे के बदले चार हजार रुपये मांगने लगे। उसके कुछ देर बाद उनके पति की मौत हो गई। मौत के बाद आनन-फानन शव को एक ठेले पर लदवाकर घर भेजवा दिया। सूचना पर तमकुहीराज के सीओ सीओ जितेंद्र सिंह कालरा और विशुनपुरा के थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी पिता सुभाष, उसके पुत्र सुनील और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि हाशमी को मरे हुए बकरे को देखने के लिए बुलाकर लाया गया था। उसे देखते ही वह गिर गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed