फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   An innocent child got scorched by the hot water kept in the bucket and died

Kushinagar News: बाल्टी में रखे गरम पानी से झुलसा मासूम, मौत

Sun, 30 Mar 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 30 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
An innocent child got scorched by the hot water kept in the bucket and died
अहिरौली बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के खोठ्ठा गांव में शुक्रवार को बाल्टी में रखे गरम पानी से जलकर एक सात वर्षीय बालक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल काॅलेज ले गए। शनिवार को भोर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के खोठ्ठा निवासी अनिल निषाद का सात वर्षीय पुत्र अभिक्षित निषाद शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे अपने छोटे भाई के साथ घर के बाहर खेल रहा था। खेलते समय छोटे भाई ने अभिक्षित को दौड़ाया तो वह घर के अंदर भागा। घर में मां एक बड़ी बाल्टी में गरम पानी रखी थी। अभिक्षित बाल्टी में रखे गरम पानी पर गिर गया। इससे वह जलकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया और चीखने चिल्लाने लगा। यह देखकर परिजन अवाक रह गए। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज लेकर चले गए। वहां शनिवार की भोर में करीब चार बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बालक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अभिक्षित तुर्कडीहा में स्थित एक स्कूल में यूकेजी का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed