फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   An export hub will be established in Kaptanganj, which will benefit banana-producing farmers.

Kushinagar News: कप्तानगंज में बनेगा एक्सपोर्ट हब, केला उत्पादक किसानों को होगा फायदा

Sat, 13 Dec 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
An export hub will be established in Kaptanganj, which will benefit banana-producing farmers.
पडरौना। राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह ने शुक्रवार को पूरक प्रश्न के रूप में राज्यसभा में वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट योजना के तहत केले के उत्पाद के एक्सपोर्ट हब के रूप में कुशीनगर को संतृप्त करने का मुद्दा उठाया। इस पर भारत सरकार के वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री ने कुशीनगर में कॉमन फैसेलिटी सेंटर की स्थापना की केंद्र सरकार की मंजूरी से अवगत कराते हुए हामी भरी। राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने पूरक प्रश्न के रूप में बोलते हुए कहा कि कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण हो चुका है। आगामी मार्च माह में कैट एक ग्रेड मिलने से अंतरराष्ट्रीय उड़ाने शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले को वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट योजना में चयनित किया गया है। इसमें कुशीनगर में केले की खेती को शामिल किया है, जिसके उत्पादों को दुनिया भर में एक्सपोर्ट कर जिले की आर्थिक स्थिति में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कुशीनगर में एक्सपोर्ट हब की स्थापना का लाभ कुशीनगर के अलावा गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व पड़ोसी राज्य बिहार के सीमावर्ती जिलों को मिलेगा। ऐसे में कुशीनगर में एक्सपोर्ट हब निर्माण की क्या योजना है। इस पूरक प्रश्न के जवाब में वाणिज्य व उद्योग मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि कुशीनगर बौद्ध धर्म व आम जनता की आस्था का केंद्र है। इस पर प्रधानमंत्री की भी नजर है। केंद्र सरकार ने केले के उत्पाद से टिसू कल्चर व केला ड्राइंग के लिए कुशीनगर के कप्तानगंज तहसील क्षेत्र में जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है।
विज्ञापन

इसकी लागत करीब 3.5 करोड़ है। यहां कॉमन फैकेल्टी सेंटर की स्थापना की जाएगी। यह केले के किसान के अलावा आम लोगों के लिए काफी कारगर होगा। दूसरे पूरक प्रश्न के रूप में राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने पूछा कि कुशीनगर में एक्सपोर्ट हब यानी कॉमन फैकेल्टी सेंटर की स्थापना कब तक होगी। इस प्रश्न का जवाब देते हुए वाणिज्य व उद्योग मंत्री ने कहा कि कुशीनगर हमारी प्राथमिकता में है। यहां से सभी उत्पादों का एक्सपोर्ट हो, यह हमारा प्रयास होगा। कॉमन फैकेल्टी सेंटर के निर्माण के लिए जमीन खरीद ली गयी है। गांव में बिजली भी लग गई है। बजट के लिए पत्रावली तैयार है। इसकी वित्तीय स्वीकृति जल्द ही हो जाएगी। इस केंद्र के स्थापना से 4000 लोगों को रोजगार मिलेगा। कुशीनगर में जल्द ही कॉमन फैकेल्टी सेंटर का निर्माण शुरू ही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed