फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   An elderly man who intervened in a dispute between young men died after being pushed; chaos ensued.

Kushinagar News: युवकों के विवाद में बचाव करने पहुंचीं बुजुर्ग की धक्का देने से मौत, हंगामा

Thu, 22 Jan 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 22 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
An elderly man who intervened in a dispute between young men died after being pushed; chaos ensued.
मल्लूडीह में बुजुर्ग की मौत के बारे में जानकारी लेती पुलिस। स्रोत-सोशल मीडिया   
सपहा। कसया थाना क्षेत्र के मल्लूडीह में युवकों की आपसी गुटबाजी को लेकर उपजे विवाद में बीच बचाव करने गई बुजुर्ग महिला को एक गुट के युवक ने धक्का दे दिया। इससे महिला की मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार मनबढ़ भाग निकले। सूचना पर आई पुलिस से परिजन बाइक सवार मनबढ़ों पर हत्या का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं घटना में शामिल युवकों की पहचान करने में जुटी है। कसया थाना क्षेत्र के मल्लूडीह निवासी नवनीत राजभर से दो सप्ताह पूर्व अंध्या के सूरज गोड़ से विवाद हो गया था। मल्लूडीह के युवक गोल बनाकर अंध्या पहुंचे और सूरज गोड़ की पिटाई की। अब बुधवार की शाम करीब 7.30 बजे अंध्या के करीब आठ युवक बाइक से मल्लूडीह में नवनीत राजभर के घर पहुंचे और उसे घर से बाहर बुलाने लगे। घर वाले विरोध किए तो धमकाने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान नवनीत की 65 वर्षीय दादी पुजनी देवी मनबढ़ों के पास पहुंचीं और दरवाजे से जाने को कहने लगीं। इस पर बाइक सवार एक मनबढ़ पुजनी देवी को धक्का दे दिया। जमीन पर गिरते ही उनकी मौत हो गई। घर वालों के शोर मचाने पर गांव के बाकी लोग पहुंंच गए। अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से बाइक सवार मनबढ़ भाग निकले। घर वाले बुजुर्ग महिला को लेकर कसया सीएचसी पर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर आई पुलिस ने घटना की जानकारी ली। परिजन पुजनी देवी की मौत का आरोप मनबढ़ों पर लगा रहे हैं। गांव में आक्रोश है। सीओ कसया कुंदन सिंह ने बताया कि युवकों के बीच का विवाद है। हत्या नहीं हुई है। विवाद करने जो युवक आए थे, बुजुर्ग महिला की सदमे से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। घरवालों की ओर से लगाए गए आरोप के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed