फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Amwa Dubey village turned into a police cantonment, police registered a case

Kushinagar News: पुलिस छावनी में तब्दील रहा अमवा दुबे गांव, पुलिस ने दर्ज किया केस

Tue, 17 Sep 2024 05:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 17 Sep 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Amwa Dubey village turned into a police cantonment, police registered a case
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने रविवार को चोरी के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अमवा दुबे गांव के एक आरोपी युवक की पुलिस कस्टडी में मौत अफवाह फैल गई थी। लोग सड़क पर उतर आए थे। पुलिसकर्मियों से भी नोकझोंक हुई थी। पीआरवी के जवानों को भीड़ ने दौड़ा लिया था और उनकी बाइक व हेलमेट को भी छीन लिया गया था। रविवार की रात अमवा दुबे गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। डॉयल 112 पुलिसकर्मी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अफवाह फैलाने वालों की पुलिस तलाश कर रही है। वीडियो के सहारे पीआरवी के जवानों से अभद्रता करने और बाइक व हेलमेट छीनने वाले लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। दूसरी तरफ, अभद्रता करने के मामले में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किए जाने के बाद गांव के युवक कहीं चले गए हैं।
विज्ञापन


रविवार को तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अमवा दुबे गांव के दो युवक भी गिरफ्तार किए गए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे के आसपास किसी ने गांव वालों को यह सूचना दे दी कि अमवा दुबे गांव निवासी राजन शर्मा की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई है। जब इसकी सूचना गांव वालों को मिली तो वे आक्रोशित होकर सड़क पर उतर गए। गांव के सामने तुर्कपट्टी-कसया मार्ग को लोगों ने जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान वहां आये डॉयल 112 के पुलिसकर्मियों को देख भीड़ उग्र हो गई। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया और उनसे हेलमेट और बाइक छीन ली थी। देर शाम सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय और एसओ संजय कुमार ने वीडियो कॉलिंग पर आरोपी युवक से बातचीत करा लोगों को संतुष्ट करते हुए उसकी मौत को अफवाह बताया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हो सका था। वहीं, इस मामले में देर रात पीआरवी के जवान अरविंद यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसओ संजय कुमार ने बताया कि पुलिस के पास कुछ वीडियो और फोटो उपलब्ध है। इसमें से दोषियों की पहचान की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अफवाह फैलाने वालों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

0
देर रात गांव में जमे रहे सीओ सदर :
सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे लोगों को रविवार की देर शाम सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने समझा-बुझाकर और आरोपी युवक से वीडियो कॉलिंग पर बातचीत करा उनके गुस्से को शांत तो करा दिया, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। खुद भी वह देर रात तक अमवा दुबे गांव में जमे रहे। गांव में शांति व्यवस्था कायम होने के बाद वे वहां से मुख्यालय की ओर लौट आये। हालांकि, पुलिस टीम पूरी रात गांव में गश्त करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन





0
केस दर्ज होने के बाद गांव छोड़ चले गए युवक :




मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद गांव के लोग डरे हुए हैं। उन्हें आशंका है कि कहीं पुलिस की कार्रवाई की जद में वह न आ जाय। देर रात कई घरों के युवक भी घर छोड़कर कहीं चले गए हैं। जो लोग घर पर हैं, वे बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस घटना के दौरान कई ऐसे भी लोग थे, जो मौके पर बीच-बचाव करने गए थे या भीड़ देखकर मामले की जानकारी लेने गए थे। यदि ऐसे लोग भी वीडियो में नजर आये तो पुलिस उन पर भी कार्रवाई करने से परहेज नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed