फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Amrit Bharat train will run for two days, the journey to Delhi will be easier.

Kushinagar News: सप्ताह में दो दिन चलेगी अमृत भारत ट्रेन, दिल्ली की राह होगी आसान

Mon, 20 Oct 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 20 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Amrit Bharat train will run for two days, the journey to Delhi will be easier.
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर सप्ताह में दो दिन दिल्ली के लिए के लिए अमृत भारत ट्रेन चलेगी। यह 20 अक्तूबर से प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को रात में 10 बजे छपरा से और प्रत्येक बुधवार व शनिवार को रात 12.20 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी। इस ट्रेन का ट्रायल 29 सितंबर को हुआ था। लोगों का कहना है कि इस ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो जाने से लोगों की देश की राजधानी तक की यात्रा आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

कप्तानगंज थावे रेलमार्ग इस समय वैसे तो गोमती नगर एक्सप्रेस व पाटलिपुत्र मेल पैसेंजर सहित छह जोड़ी ट्रेनों का नियमित संचालन होता है। साथ ही इस रूट पर छपरा-अमृतसर, लालकुआं-कोलकाता, छपरा-आनंद विहार, छपरा-उधमपुर, साबरमती-थावे आदि स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है, जो एक निश्चित अवधि के बाद बंद हो जाएगी। इस रूट को बड़ी लाइन में बने एक दशक से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक इस रूट पर दिल्ली के लिए कोई स्थायी ट्रेन नहीं मिली थी। इसकी मांग क्षेत्रीय लोगों की ओर से की जाती थी, जिसका संज्ञान लेते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने इस रूट पर दिल्ली के लिए स्थायी ट्रेन की सौगात दे दी है।
विज्ञापन

जिसका ट्रायल उदघाटन 29 सितंबर को हुआ था और बाद में उसके संचालन की तिथि व समय सारिणी की घोषणा भी कर दी गई है, घोषित समय सारिणी के अनुसार 15133/15134 अमृत भारत ट्रेन 20 अक्तूबर से प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को रात में 10 बजे छपरा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए तो प्रत्येक बुधवार व शनिवार को रात 12.20 बजे आनंद विहार टर्मिनल से छपरा के लिए चलेगी। यह ट्रेन छपरा से चलकर रात 12.27 बजे तमकुहीरोड से, 1.12 पडरौना से, 2.10 बजे कप्तानगंज से गोरखपुर होकर दूसरे दिन रात 10.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed