फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   amrahwa won cricket trophy

Kushinagar News: अमरवा बुजुर्ग ने पगरा-पड़री को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा

Thu, 04 May 2023 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
amrahwa won cricket trophy
विजेता टीम अमरवा बुजुर्ग को ट्राफी देते व्यवस्थापक इंद्रजीत कुशवाहा व समाज सेवी विनय श्रीवास्तव
जवार भैसहां में चल रही उज्जवल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उजारनाथ (कुशीनगर)। क्षेत्र के जवार भैसहां गांव में चल रही उज्ज्वल क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को फाइनल मैच हुआ। निर्णायक मैच अमरवा बुजुर्ग और पगरा पड़री की टीम के बीच सुबह 11 बजे शुरू हुआ। इस मैच में अमरवा बुजुर्ग की टीम ने कांटे की टक्कर के बीच एक विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
तमकुही विकास खंड के जवार भैसहां में इंद्रजीत कुशवाहा व समाजसेवी विनय श्रीवास्तव ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। पगरा पड़री की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में दस विकेट के नुकसान पर 140 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी अमरवा बुजुर्ग की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए नौ विकेट खोकर 9.3 ओवरों में तीन गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

इस तरह अमरवा बुजुर्ग की टीम ने एक विकेट से फाइनल मैच जीत लिया। 14 गेंदों में 35 रन बनाने वाले विक्की कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। तीन मैचों में सर्वाधिक 16 विकेट लेने और 40 रन बनाने वाले मुकेश कुमार को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि इंद्रजीत कुशवाहा व समाजसेवी विनय श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर उत्साहवर्द्धन किया।
इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष सर्वजीत कुशवाहा, व्यवस्थापक इंद्रजीत कुशवाहा, रवि कुमार, चंदन सिंह, कुलदीप, आनंद, अजीत, सूरज, आयुष, रोहित, गौतम, सागर, सोनू, रवि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed