फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Amit Shah's House Wall fell

अमित शाह की सभा में दीवार गिरी

Thu, 29 Oct 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर Updated Thu, 29 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की चुनावी सभा के दौरान बगहां (बिहार) के बबुइयां खेल मैदान में दीवार गिर गई।
विज्ञापन

उसके मलबे में दबने छह किशोरों सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों को बगहां के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमित शाह ने इस घटना पर दु:ख जताया और घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना करते हुए संक्षिप्त संबोधन के बाद दूसरी सभा के लिए रवाना हो गए।
यूपी की सीमा से सटे बिहार के बगहां विधानसभा में चौथे चरण का मतदान एक नवंबर को है। भाजपा प्रत्याशी राघव शरण पांडेय के पक्ष में अमित शाह की सभा आयोजित थी।
विज्ञापन

सभास्थल पर उनके आने का समय सवा एक बजे था। लेकिन वह निर्धारित समय से सवा घंटे विलंब से पहुंचे। सभास्थल भीड़ से भरा था। सभास्थल के चारो ओर पुरानी चहारदीवारी है जो कुछ जगहों पर गिर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह का हेलीकॉप्टर पहुंचते ही लोगों में उत्साह बढ़ गया और काफी लोग दीवार पर चढ़ गए।
बताया जा रहा है कि इसी दरमियान दीवार का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे में दबने से सत्यम उम्र 12, छविलाल 13 वर्ष, अब्दुल लतीफ 25 वर्ष, दीपक 14 वर्ष, शैलेष 11 वर्ष, भुआल राम 50 वर्ष, कमलेश 13 वर्ष, विक्की 10 वर्ष और जुनैद 12 वर्ष घायल हो गए।
ये सभी बगहां क्षेत्र के निवासी हैं। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। एसडीएम बगहां मंजूर आलम की देखरेख में घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इनमें दीपक और छबीला की हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल बेतिया के लिए रेफर कर दिया। खलीलाबाद के सांसद शरद त्रिपाठी के साथ भाजपा के कई नेता घायलों को देखने के लिए अस्पताल में पहुंचे थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संक्षिप्त संबोधन में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में वोट की अपील करने के बाद दूसरी जगह के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed