फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Amidst the hustle and bustle, approval was given on development works worth Rs 50 crores

Kushinagar News: गहमा-गहमी के बीच 50 करोड़ के विकास कार्यों पर लगी मुहर

Thu, 27 Feb 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 27 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Amidst the hustle and bustle, approval was given on development works worth Rs 50 crores
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र पंचायत की आगामी वित्तीय वर्ष के लिए कार्ययोजना को लेकर बृहस्पतिवार को ब्लाॅक सभागार में बैठक हुई। इसमें गहमागहमी के बीच 50 करोड़ से होने वाली विकास कार्ययोजना पर मुहर लगी। पिछले वर्ष विकास कार्यों के लिए खर्च किए गए 30 करोड़ के बजट पर भी चर्चा हुई। सेवरही क्षेत्र पंचायत की वार्षिक बैठक ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान शामिल हुए। सबसे पहले पिछले साल क्षेत्र में 30 करोड़ से कराए गए सड़क, मिनी स्टेडियम, अमृत सरोवरों के साथ अन्य विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए अनुमोदित किया गया। बाद में आगामी वित्तीय वर्ष की कार्य योजना को लेकर चर्चा शुरू हुई।
विज्ञापन

इसमें सड़क निर्माण, मिट्टी भराई कार्य, मिनी स्टेडियम, अमृत सरोवर समेत अन्य विकास कार्यों का प्रस्ताव भी क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों ने दिया। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 50 करोड़ की प्रस्तावित कार्ययोजना को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी ने कहा कि वर्तमान सरकार गांवों के विकास के प्रति बेहद गंभीर है और कोई भी जन कल्याणकारी योजना गांवों के विकास को केंद्र में रख कर बनाईं जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को खंड विकास अधिकारी कमलेश कुमार राय, सांसद प्रतिनिधि धीरज त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राय उर्फ राजू राय, प्रधान संघ सेवरही के ब्लाॅक अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed