फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ambedkar's life is inspiring for every person.

Kushinagar News: प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणादायी है आंबेडकर का जीवन

Mon, 15 Apr 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 15 Apr 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar's life is inspiring for every person.
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर निकली शोभायात्रा में शमिल लोग।
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर रविवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। कलक्ट्रेट में डीएम और एसडीएम ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि बाबा साहब का जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणादायी है। उनकी दूरदर्शिता समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को आज भी प्रेरित करती है। लोगों को उनके बताई बातों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना चाहिए। इस दौरान एडीएम वैभव मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर मोहम्मद जफर, राज कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसी तरह नगर के उदित नारायण पीजी कॉलेज, उदित नारायण इंटर कॉलेज में डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य अरविंद सिंह, अजय कुमार सिंह, मृगेंद्र प्रताप राव, आसनारायन राय, चंद्रशेखर दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गंगुआ बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, गंगुआ मठिया गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। ग्राम प्रधान अख्तर अली ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके बताए गए आदर्शों और जीवन मूल्यों को आत्मसात करने के लिए लोगों केा प्रेरित किया। इस दौरान विजय भारती, रवि भारती, मनोज बैठा, मुस्तफा अंसारी, उदय भारती, तूफानी अंसारी, श्याम लाल बैठा, हैदर अली, अशोक आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बा के आंबेडकर नगर में रविवार को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, निशांत शुक्ला, विनोद खरवार, रविंद्र प्रजापति, मनोहर गुप्ता, शैलेश सिंह, विशाल चंद, मृत्युंजय पांडेय, सुरेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथौली प्रतिनिधि के अनुसार, आंबेडकर पार्क में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पूर्व कस्बा में प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को आंबेडकर बताए गए बातों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान चेयरमैन नवरंग सिंह, राजेंद्र प्रसाद लहरी, प्रहलाद प्रसाद, सुदर्शन प्रसाद, रामक्यास, राजेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, सेवरही की श्रीकृष्ण गोशाला में आरएसएस की ओर से रविवार को सुबह डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रहलाद केशरी, गुरुशरण जायसवाल, केदार प्रजापति, सहदेव बरनवाल, निर्मल अग्रवाल, राजेंद्र वर्मा, राजेश जायसवाल, प्रहलाद वर्मा आदि मौजूद रहे। इसी तरह सेवरही नगर पंचायत कार्यालय में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133 जयंती मनाई गई। इस दौरान पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, बैजनाथ वर्मा, लव जायसवाल, अजय गुप्ता, आलोक जायसवाल, संतोष वर्मा, प्रमोद मद्धेशिया, सुमित रौनियार, पप्पू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
रहसू बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, रहसूजनूबी पट्टी गांव के मलीन बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधान ठाकुर अरविंद सिंह, प्रधान प्रतिनिधि मारकंडेय प्रसाद, विजय मिश्रा, झुनेंद्र सिंह, अंबरेश सिंह, चिरंजी सिंह, रत्नाकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
दुदही प्रतिनिधि के अनुसार, अहिरौली गांव में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें लोगों को डॉ. आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने के लिए संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नंदलाल भरती, रमेश भारती आदि मौजूद रहे।
कसया प्रतिनिधिकके अनुसार, नगर के महंत अवेद्यनाथ नगर (डुमरी) में मुख्य अतिथि डाॅ. राघवेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर समाज में समरसता स्थापित करने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान जितेंद्र पटेल, हीरालाल गोंड़, उदयभान यादव, गुड्डी देवी, गोबर्धन गोंड, रामकिशुन प्रसाद, जनार्दन यादव, रामछबिला ठाकुर आदि मौजूद रहे। इसी तरह भारत की कम्युनिष्ट पार्टी मार्क्सवादी (माकपा) ने डॉ. अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान अयोध्या लाल श्रीवास्तव, कामरेड विजय कुमार श्रीवास्तव, बीपी गुप्ता, इद्रीश सिद्दकी, राजेंद्र सिंह, गेंदा सिंह, मनोज सिंह, केदार सिंह आदि मौजूद रहे।
छितौनी प्रतिनिधि के अनुसार, नरकहवा गांव में डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शोभा यात्रा निकाली गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान राजमंगल, सत्यम कुमार, सुजीत, प्रथमेश बौद्ध, राधेश्याम साहनी, विपिन गुप्ता, श्रीराम चौधरी, बलीराम चौधरी, धर्मेंद्र बौद्ध, दिवाकर बौद्ध आदि मौजूद रहे।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार, रविवार को डाॅ. भीमराव आंबेडकर के जन्म जयंती पर गोष्ठी हुई। इसमें खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने लोगों को उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक दीपलाल भारती, चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, आनंद दूबे, सुभाष गौतम, पूर्व प्रधान रामकृपाल कन्नौजिया, प्रधान सुनील यादव, विनोद चौधरी, रोशनलाल भारती आदि मौजूद रहे।


00

डॉ. आंबेडकर और महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित
बोदरवार। क्षेत्र के सोहरौना गांव में रविवार को महात्मा बुद्ध और डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि आंबेडकर दलितों और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष करते रहे। समाज के लिए उनके किए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान रविंद्र प्रसाद, जोखू शर्मा, राजेश गुप्त, रोशनी भारती, रविंंद्र प्रसाद, अवधेश गिरी, नागेंद्र पासवान, धीरज सिंह, गोविंद सिंह, विनय गौतम, पन्नेलाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed