फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ambedkar Jayanti: Procession Taken Out in Hata; MP and MLA Offer Garlands

आंबेडकर जयंती : हाटा में निकाली शोभायात्रा, सांसद-विधायक ने किया माल्यार्पण

Wed, 15 Apr 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 15 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar Jayanti: Procession Taken Out in Hata; MP and MLA Offer Garlands
अम्बेडकर जयंती के अवसर पर हाटा में निकली शोभा यात्रा में शामिल सांसद विजय दुबे विधायक मोहन वर्म
हाटा। नगर के कप्तानगंज चौराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। सांसद विजय कुमार दूबे और विधायक मोहन वर्मा ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।नगर में जुलूस भी निकाला गया व समाज में समानता और न्याय का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट, समरस और सशक्त बनाने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उनके आदर्शों को अपनाकर समतामूलक और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
विज्ञापन

विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि आंबेडकर ने हमेशा दलित, शोषित और कमजोर वर्ग के लिए कार्य किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा से ही व्यक्ति अपना समाज का और देश का विकास कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मंत्री अखिलेश दास गुप्ता, ज्ञान विक्रम सिंह, भाजपा नेता रविश सिंह, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, राजन गौड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed