{"_id":"633883e634af056b5a1e105e","slug":"alleged-conversion-of-religion-three-people-in-custody-kushinagar-news-gkp4525110159","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, हिरासत में तीन लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, हिरासत में तीन लोग
विज्ञापन

शुक्रवार की रात भुजौली गांव में चल रहा था कार्यक्रम
खड्डा(कुशीनगर)। प्रार्थना से बीमारी दूर करने के नाम पर धर्म परिवर्तन का झांसा देने की सूचना पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि एक धार्मिक किताब बरामद हुई है। धर्म परिवर्तन का सबूत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली में शुक्रवार रात एक व्यक्ति के घर पर धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। किसी ने बीमारी ठीक करने के नाम पर लोगों का धर्म बदलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद मिले।
वहां पर पुलिस को ईसाई धर्म से जुड़ी पुस्तकें मिलीं। कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। कार्यक्रम भी बंद करा दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि धर्म परिवर्तन की सूचना पर कार्रवाई की गई है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।