फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegations of using substandard material in the construction of mini stadium

Kushinagar News: मिनी स्टेडियम के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप

Tue, 05 Sep 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Allegations of using substandard material in the construction of mini stadium
पडरौना। फाजिलनगर ब्लॉक कार्यालय परिसर में सोमवार को बनकटा बाजार गांव के लोगों ने मिनी स्टेडियम के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। सीएम को संबोधित ज्ञापन कार्यालय सहायक को सौंपा।
विज्ञापन

बीडीओ रविरंजन कुमार की अनुपस्थिति में कार्यालय सहायक ब्यास सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में राजकिशोर जायसवाल, शक्तिमान यादव, हरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, त्रिलोकी, राधेश्याम यादव, छांगुर प्रसाद, संतोष कुशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा, शिव बालक वर्मा आदि गांव के लोगों ने कहा कि गांव में बन रहे मिनी स्टेडियम के निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इसके चलते कुछ दिन पहले इस स्टेडियम की चहारदीवारी गिर गई थी। लोगों ने चहारदीवारी गिरने के मामले की जांच के नाम पर लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि विकास कार्य में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी। सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। पूरे प्रकरण की जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed