फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegations of negligence in security of Disneyland fair, demand for its closure

Kushinagar News: डिज्नीलैंड मेले की सुरक्षा में लापरवाही का आरोप, बंद कराने की मांग

Sat, 24 Aug 2024 05:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 24 Aug 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Allegations of negligence in security of Disneyland fair, demand for its closure
तमकुहीराज। कस्बे के रामलीला मैदान में चल रहे डिज्नीलैंड मेले में सुरक्षा में लापरवाही व अव्यवस्था के कारण हो रही घटनाओं के विरोध व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री के अगुवाई में शुक्रवार शाम एसडीएम को ज्ञापन सौंप मेले को शीघ्र बंद कराने की मांग की गई।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय सिंह पटेल की अगुआई में पहुंचे व्यापारियों ने एसडीएम तमकुहीराज विकास चंद को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का आरोप है कि कस्बे के रामलीला मैदान में चल रहे डिज्नीलैंड मेले का आयोजन सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर किया जा रहा है। मेले में लगे बड़े-बड़े झूलों को अप्रशिक्षित किशोर संचालित कर रहे हैं। इस कारण दुर्घटना की आशंका है। मेले में जुट रही भारी भीड़ को किसी अनहोनी के समय सुरक्षित निकालने की कोई ठोस वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। मेला देखने आने वाले लोगों से बाइक स्टैंड के नाम पर शुल्क वसूला जा रहा है, बावजूद इसके दर्जनों बाइक गायब हो चुकी हैं। मेले में आने वाली महिलाओं की सुरक्षा के ठोस उपाय नहीं किए गए हैं। मेले में बिजली खपत कम दिखाकर सरकारी राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। एसडीएम विकास चंद ने बताया मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


0

- मनबढ़ युवकों ने किशोरी से की छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट
मेले में आने वाली युवतियों और महिलाओं के साथ अभद्रता होती रहती है। यदि कोई विरोध करता है तो मेला प्रबंधक दबाव बनाकर मामले में लीपापोती कर देते हैं। बीते 15 जुलाई की रात कस्बे की किशोरी अपनी चार बहनों के साथ मेला देखने आई थी। मेले में मनबढ़ युवक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी ने ज़ब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में मेला प्रबंधन किशोरी का बचाव करने के बजाय तमाशबीन बना रहा। इस घटना के बाद ही लोगों ने मेले का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed