फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegations of irregularities in the counting, performance

मतगणना में गड़बड़ी का आरोप, प्रदर्शन

Mon, 14 Dec 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Mon, 14 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के मिश्रपट्टी गांव के लोगों ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इन लोगों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया। सपा नेता मोहम्मद खालिद खां के साथ मुमताज अहमद, इद्रीश अंसारी, याकूब, कमरुद्दीन अंसारी, अनवर, नगीना गुप्ता, जलील अंसारी, करामुद्दीन, असलम सहित कई लोग   कलेक्ट्रेट पहुंचे और मतगणना अधिकारियों के विरुद्ध नारे लगाने लगे।

 इनका आरोप था कि बैलेट पेपर की वास्तविक संख्या से अधिक जोड़कर चुनाव परिणाम घोषित किया गया, जिससे उनका प्रत्याशी हार गया।
मुमताज अहमद का कहना था कि गड़बड़ी की शिकायत उन्हाेंने अधिकारियों से की, लेकिन सभी ने अनसुना कर दिया। इन लोगों ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। इस दौरान गांव के कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed