फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegations of fraud amounting to 35 lakh on the pretext of securing land

Kushinagar News: जमीन दिलाने के नाम पर 35 लाख की ठगी का आरोप

Sun, 29 Mar 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 29 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud amounting to 35 lakh on the pretext of securing land
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पकड़ी गोसाई निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने कुछ लोगों पर जमीन दिलाने के नाम पर उनसे 35 लाख रुपये से अधिक की ठगने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पकड़ी गोसाई निवासी रजनीश चतुर्वेदी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि आरोपियों ने उन्हें जमीन दिलाने के गोरखपुर ले जाकर एक जमीन दिखाए। जमीन पसंद आई तो उनसे बातचीत के बाद जमीन का सौदा 62 लाख रुपये में तय हुआ। इसके बाद उन्होंने आरोपियों के कहने पर चार किस्तों में उनके खाते में कुल 35,29,590 रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि जब पीड़ित ने बैनामा कराने की बात कही, तो आरोपी लगातार टालमटोल करने लगे। काफी समय बीतने के बाद जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तब भी आरोपियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed