फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegations of Attempted Encroachment on Bir Math Land; Demand for Action

Kushinagar News: बीर मठ की भूमि पर कब्जे की कोशिश का आरोप, कार्रवाई की मांग

Sun, 17 May 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 17 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Allegations of Attempted Encroachment on Bir Math Land; Demand for Action
फाजिलनगर। ब्लॉक के भानपुर स्थित कबीर मठ की भूमि पर कब्जे की कोशिश को लेकर ग्रामीणों और मठ से जुड़े लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं उपजिलाधिकारी कसया के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन


शिकायती पत्र में पूर्व सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप यादव तथा मठ के महंत ने आरोप लगाया है कि कबीर मठ की भूमि पर कुछ लोगों ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बैनामा करा लिया। उनका कहना है कि ट्रस्ट की भूमि का बैनामा करने का अधिकार किसी व्यक्ति विशेष को नहीं है। बताया गया कि मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा कबीर मठ के पक्ष में स्थगन आदेश पारित किया गया था तथा संबंधित व्यक्ति का नाम भी न्यायालय ने निरस्त कर दिया। विवाद बढ़ने पर उपजिलाधिकारी कसया ने भूमि को धारा 145 के तहत जब्त कर दिया था। तब से भूमि खाली पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed