{"_id":"6a21ea5df4773a84c10d5dc7","slug":"allegation-of-swindling-25000-after-plying-victim-with-alcohol-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161112-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शराब पिलाकर 25 हजार निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शराब पिलाकर 25 हजार निकालने का आरोप
Fri, 05 Jun 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मेला नरहवां गांव के राजेंद्र ने आरोप लगाया है कि उसे शराब पिलाकर उसकी बाइक की डिक्की से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। शिकायत के 10 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई है।
राजेंद्र पुत्र पहवारी के अनुसार, 17 मई को वह बैंक से 25 हजार रुपये निकालकर बाइक की डिक्की में रख घर लौट रहे थे। रास्ते में आरोपी ने उन्हें शराब पिला दी। इसी दौरान आरोपी ने डिक्की में रखी नकदी निकाल ली। राजेंद्र का कहना है कि नशा उतरने के बाद जब उन्होंने रुपये मांगे तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया। उन्होंने विशुनपुरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद