फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegation of rebuilding a new road

Kushinagar News: सावधान ! जांच लें, कहीं पैकेट बंद सामान एक्सपायर तो नहीं

Fri, 28 Feb 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 28 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Allegation of rebuilding a new road
पडरौना। मार्च के दूसरे सप्ताह में होली है। इस दौरान लोग तरह-तरह की मिठाइयां खरीदते हैं। इसकी मांग को देखते हुए मिलावटखोर खुले में बिक रही मिठाइयों में मिलावट तो करते ही हैं, बंद पैकेट में मिल रही मिठाइयां बेचने में भी कारोबारी पीछे नहीं हैं। अधिक मुनाफा कमाने की जुगत में वे एक्सपायर हो चुकी मिठाइयों के डिब्बे पर एक्सपायरी तिथि खुरचकर इसे बेच दे रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में यदि त्योहार के लिए यदि बंद पैकेट की मिठाई खरीद रहे हैं तो उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें। ऐसा न करने पर सेहत खराब हो जाएगी। बड़े-बड़े चमकदार बोर्ड वाले शोरूम में भी एक्सपायरी सामानों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

यदि आप बाजार से कोई भी खाद्य पदार्थ खरीद रहे हैं तो एक्सपायरी डेट जरूर देख लें, क्योंकि कुछ दुकानदार डेट एक्सपायर होने के बावजूद खाद्य पदार्थों को बेच दे रहे हैं। एक्सपायरी डेट का खाद्य पदार्थ सबसे अधिक छोटे बच्चों को प्रभावित करता है। बड़ी किराना की दुकान और गली मोहल्लों में खुले डिपार्टमेंटल स्टोर में एक्सपायरी खाद्य सामग्रियों की बिक्री हो रही है। कहीं खाद्य सामग्री के पैकेट में बैच नंबर नहीं है तो कहीं बिना एक्सपायरी डेट के सामानों की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहत के लिए खतरा बने ऐसे प्रोडक्ट धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। सहायक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग नियमित इसका निरीक्षण करता रहता है। एक्सपायरी डेट का सामान मिलने पर उसे नष्ट भी कराया जाता है। एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थ खाने से सेहत पर इसका प्रभाव पड़ रहा है।

तिलक नगर निवासी एक ग्राहक ने बताया कि बच्चा बिस्कुट का पैकेट खरीद कर लाया था। घर लाने पर जब देखा तो उसपर एक्सपायरी डेट बीत चुकी थी। बच्चे को तुरंत बिस्कुट वापस करने के लिए भेजा। दुकानदार ने बिस्कुट वापस लेकर दूसरा पैकेट दिया, इसकी एक्सपायरी डेट अभी बाकी थी। इसी तरह जगदीशपुरम् निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वे बीते बुधवार को उनका बेटा एक दुकान से ब्रेड लाया था। जब उसका सेवन किया गया तो उसका स्वाद बदला हुआ था। चाय के साथ खाने पर हल्का खट्टा लग रहा था। उसमें तीखापन भी था। इसकी शिकायत दुकानदार से की तो उसने बदलकर दूसरी ब्रेड दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed