{"_id":"674b6c6dcd618a43820685b4","slug":"allegation-of-raping-a-girl-by-taking-her-to-a-hotel-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-127416-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: होटल में ले जाकर युवती से दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: होटल में ले जाकर युवती से दुष्कर्म का आरोप
Sun, 01 Dec 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। मौसी के घर आई युवती से नजदीकी बढ़ाई और शादी का प्रलोभन देकर युवक ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। पंचायत में शादी का डेट देकर मुकर गया। युवती जब युवक के घर पहुंची तो मारपीट की गई। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
महराजगंज जनपद की रहने वाली युवती ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि वर्ष 2017 में खर्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के घर आई थी। इसी दौरान युवक ने उसे शादी कां प्रलोभन देकर फंसा लिया। बाद में पडरौना में एक होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर गोरखपुर ले जाकर दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। वह शादी करने का वादा करता रहा। नवंबर में शादी की तिथि तय थी परंतु मुकर गया। युवती का आरोप है कि 29 नवंबर 24 को आरोपी युवक के घर पहुंची तो उसे मारापीटा गया ,तथा घर से खदेड़ दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।