{"_id":"66bfe432342c6ae0990a3297","slug":"allegation-of-conspiring-to-remove-the-block-chief-from-the-post-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-121666-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ब्लाॅक प्रमुख को पद से हटाने का षड्यंत्र रचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ब्लाॅक प्रमुख को पद से हटाने का षड्यंत्र रचने का आरोप
Sat, 17 Aug 2024 05:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। दुदही की ब्लाक प्रमुख पद को लेकर खींचतान तेज हो गई है। शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख रमावती देवी के साथ पहुंचे क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम को मांग पत्र देकर विपक्षियों पर षड्यंत्र रचने और मनगढ़ंत शिकायत करने का आरोप लगाया। पूर्व में विपक्ष की ओर से वित्तीय अनियमितता का लगाए गए आरोप की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
ब्लॉक प्रमुख रमावती देवी के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य डीएम कार्यालय पहुंचे। मांग पत्र देकर कहा कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख के साथ हैं। आरोप लगाया कि तीन दिन पहले विरोधियों पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर शिकायत की थी। इसमें वित्तीय अनियमितता का आरोप भी लगाया गया है। ब्लाक प्रमुख को पद से हटाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख ने विपक्षी की ओर से दिए गए अविश्वास प्रस्ताव पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर दिए गए प्रार्थना पत्र में सदस्यों के हस्ताक्षर व अंगूठा निशान का मिलानकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर विकास खंड दुदही की ब्लाक प्रमुख, दीपक मिश्रा, दीपक कुमार मिश्रा, वीरु गुप्ता, सुधीर कुमार यादव, कलामुदीन, शम्भू यादव, महेन्द्र कुशवाहा, सुनील कुमार मौजूद रहे।