फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   All three accused of knife attack on youth sent to jail.

Kushinagar News: युवक पर चाकू से हमले के तीनों आरोपी भेजे गए जेल

Tue, 17 Mar 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 17 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
All three accused of knife attack on youth sent to jail.
सेवरही में चाकूबाजी में शामिल तीन गिरफ्तार युवक।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : 1
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के शिवशक्ति नगर में शनिवार शाम करीब छह बजे तीन हमलावराें ने युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल युवक का इलाज लखनऊ में चल रहा है। सेवरही पुलिस ने दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को दमकला पुल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हमले में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। तीनों को सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सेवरही नगर पंचायत के किदवई नगर निवासी विकास गुप्ता शनिवार की शाम करीब छह करीब छह बजे चनरी चौराहे पर किसी काम से गए थे। दो माह पुराने किसी विवाद से नाराज ग्राम टिकुलिया के विशाल गुप्ता उर्फ रुद्रा पुत्र उमेश गुप्ता अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और विकास से बातचीत करते हुए उस शिवशक्ति नगर की ओर लेकर चले गए। वहां सुनसान जगह देख आरोपियों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर आए एसएचओ विनय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी अनिल कुमार शर्मा, एसआई मिथलेश प्रजापति आदि ने परिजनों की मदद से घायल को सीएचसी ले गए। उनकी गंभीर हालत देख प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने मेडिकल काॅलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें लखनऊ ले गए। वहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर रविवार की रात करीब आठ बजे मुख्य आरोपी विशाल गुप्ता उर्फ रुद्रा पुत्र उमेश गुप्ता निवासी राजपुर बगहा सहित सजाद अंसारी पुत्र यूसुफ अंसारी और नियाज अंसारी पुत्र सलीम अंसारी निवासी टिकुलिया को दमकला पुल स्थित जीन बाबा के स्थान के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां न्यायालय ने तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इस संबंध में एसएचओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि चाकू से युवक पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed