फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   All-round development of the area is a priority: MP

क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना प्राथमिकता : सांसद

Fri, 09 Dec 2022 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
All-round development of the area is a priority: MP
रामपुर गोनहा गांव में अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास करते सांसद विजय दुबे,विधायक विवेकानंद पांडे? - फोटो : KUSHINAGAR
क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना प्राथमिकता : सांसद
विज्ञापन

रामपुर गोनहा गांव स्थित छोटी गंडक नदी घाट पर 24 लाख 43 हजार की लागत से होगा निर्माण
खड्डा। क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव स्थित छोटी गंडक नदी घाट पर 24 लाख 43 हजार की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण होगा। शुक्रवार को सांसद विजय दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना प्राथमिकता में है। भाजपा सरकार बनने के बाद क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में बनी सरकार विश्व पटल पर भारत को मजबूती मिली है, तो मुख्यमंत्री योगी की सरकार ने प्रदेश के विकास में कई योजनाएं संचालित कर अंतिम व्यक्ति तक सरकार लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया है।
उन्होंने कहा कि रामपुर गोनहा गांव के पास छोटी गंडक घाट पर 24 लाख 43 हजार की लागत से बनने वाले अंत्येष्टि स्थल से क्षेत्र के लोगों को शवदाह कराने में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम वर्ग को बिना किसी भेद भाव के मिल रहा है। कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवनिंद्र गुप्ता ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान डीपीआरओ अभय यादव, बीडीओ विनित यादव, बद्री नारायण तिवारी उर्फ मिठाई बाबा, पूर्व चेयरमैन डॉ. नीलेश मिश्रा, संतोष मणि त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश तिवारी, निखिल उपाध्याय, रामानुज मिश्रा, संग्राम सिंह यादव और प्रद्युम्न तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed