फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   all nominations are valid

सभी 20 उम्मीदवारों के पर्चे वैध 

Wed, 16 Nov 2016 11:21 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 16 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
सेवरही। किसान पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को पर्चा दाखिला हुआ। दोपहर बाद पर्चों की जांच और वापसी के अलावा वैध प्रत्याशियों की सूची भी जारी हुई। पांच अलग-अलग पदों के लिए कुल 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। 19 नवंबर को मतदान, मतगणना और परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसको लेकर कॉलेज परिसर में दिन भर गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे से शुरू हुए नामांकन के लिए कॉलेज गेट से लेकर परिसर तक सुरक्षाकर्मी लगाए गए थे। अध्यक्ष पद के लिए विकास कुमार यादव, अनीस, दानिश मेहताब, हिमांशु कुमार जायसवाल, रामजीत गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, अभिषेक कुमार सिंह और आनंद कुमार जायसवाल ने पर्चा दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद के लिए रामनिहोरा यादव व धनंजय यादव, महामंत्री पद के लिए हरेंद्र कुमार भारती, कुमारी गिरिजा, शिवम कुमार गुप्ता, सरफुद्दीन अंसारी एवं राज वर्मा ने पर्चा भरा। कला संकाय प्रतिनिधि के लिए आलोक कुमार जायसवाल और शिविर कुमार, पुस्तकालय मंत्री के लिए अनुज सोनी, सुमिंद्र यादव, शुभम कुमार सोनी, चंदन कुमार शर्मा ने पर्चा दाखिल किया। दोपहर बाद पर्चों की जांच शुरू हुई। सभी 21 पर्चे वैध पाए गए, जिसमें से अध्यक्ष पद की दावेदार प्रियंका गुप्ता ने अपने पति रामजीत गुप्ता के समर्थन में पर्चा वापस ले लिया। चुनाव अधिकारी दिनेश चंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक 19 तारीख को मतदान, मतगणना और परिणाम की घोषणा का कार्यक्रम होगा। इस दौरान कालेज के प्राचार्य डॉक्टर रविंद्र प्रसाद वर्मा, केशव पाठक, राजेश सिंह, विवेक पांडेय के अलावा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज और सर्किल के सभी थानेदार मय फोर्स मौजूद थे।  
विज्ञापन

वैधानिकता पर उठाए सवाल
किसान पीजी कॉलेज में चल रहे निर्वाचन प्रक्रिया में लिंगदोह समिति की सिफारिशों का पालन न होने का आरोप लगाते हुए छात्र नेता अनुज सिंह ने कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इनका कहना है कि अगर चुनाव में लिंगदोह समिति की सिफारिशों का पालन नहीं हुआ तो वे कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed