फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   All eyes are on airline companies, efforts to restart international flights intensify

Kushinagar News: एयरलाइंस कंपनियों पर टिकी निगाहें, अंतराष्ट्रीय उड़ान की कवायद तेज

Sun, 27 Jul 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 27 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
All eyes are on airline companies, efforts to restart international flights intensify
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पूरे देश में सबसे अधिक छूट देना, लाइसेंस में अपग्रेड होना और लगातार जिला प्रशासन व अथॉरिटी का प्रयास उड़ान शुरू होने की संभावनाओं प्रदर्शित कर रहा है। अब पूरी तरह निगाहें एयरलाइंस कंपनियों पर टिकी हैं कि वह किस तरह यहां से उड़ान को लेकर रुचि लेती हैं। कुशीनगर एयरपोर्ट से भले ही डोमेस्टिक फ्लाइट (घरेलू उड़ान) नियमित रूप से संचालित और सफल नहीं हो सकी लेकिन अगर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत होती है तो बेहतर कदम होगा। पूर्वांचल और बिहार के लोगों की खाड़ी देशों में रोजगार की निर्भरता के कारण न केवल यात्री अधिक संख्या में मिलेंगे बल्कि दूर से आने वाली उड़ान खराब मौसम के बावजूद गंतव्य तक पहुंचकर लैंड और टेकऑफ कर जाएंगी।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय उड़ान इसलिए भी सफल मानी जा रही है कि एक तो पूर्वांचल और बिहार के लोग खाड़ी देशों में बसे हुए हैं, दूसरी ओर कुशीनगर के अलावा पूर्वांचल में महज वाराणसी ही ऐसा एयरपोर्ट है जो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सेवा देता है। देश में जिन 13 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को प्रोत्साहन योजना की मंजूरी मिली थी उसमें सबसे अधिक छूट कुशीनगर को मिली थी। ऐसे में तीन वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में भी अथॉरिटी और एयरलाइंस कंपनियों को फायदा होगा। दरअसल, गोरखपुर में घरेलू उड़ानों की बढ़ती संख्या से भी कुशीनगर में घरेलू उड़ान सफल नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed