{"_id":"5f0dee828ebc3e63e442ef80","slug":"alert-in-collectorate-due-to-corona-case-kushinagar-news-gkp358150173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना विभाग में केस मिलने के दूसरे दिन भी बंद रहा कलेक्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना विभाग में केस मिलने के दूसरे दिन भी बंद रहा कलेक्ट्रेट
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के बाहर में थर्मल जांच करता होमगार्ड ।
- फोटो : KUSHINAGAR
सूचना विभाग में केस मिलने के दूसरे दिन भी बंद रहा कलेक्ट्रेट
पडरौना। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है लेकिन यही सतर्कता खुद सरकारी दफ्तरों में नहीं बरती जा रही है। सबसे अधिक लापरवाही सीएमओ दफ्तर में दिख रही है। इस दफ्तर में पांच संक्रमित मिलने के बाद भी लोगों के आने-जाने पर कोई खास पाबंदी नहीं है। अलबत्ता विकास भवन में जरूर आने-जाने वालों का डॉटा तैयार किया जा रहा है। साथ ही उनकी जांच भी हो रही है।
अनलॉक होने के बाद लोग अपने जरूरी कार्यों से दफ्तर पहुंच रहे हैं। वहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का तो कम ही ख्याल रख रहे हैं, भीड़ के चलते भी संक्रमण बढ़ने का खतरा है। सबसे अधिक खतरा सीएमओ कार्यालय में है, जहां सीएमओ के वाहन चालक व स्टोर में संबद्ध कर्मचारी समेत पांच लोग संक्रमित मिल चुके हैं लेकिन इस दफ्तर में आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजर का इंतजाम केवल ऐच्छिक है। स्वास्थ्यकर्मी समेत अन्य लोग भी अपनी सुविधानुसार दफ्तर पहुंच रहे हैं। वहीं कलेक्ट्रेट स्थित सूचना विभाग के कार्यालय में कार्यरत परिचारक के संक्रमित पाए जाने के चलते कलेक्ट्रेट को दूसरे दिन भी बंद रखा गया। यहां पहले से भी मुख्य गेट पर ही आने-जाने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही थी।
इस मामले में सबसे अधिक सजगता विकास भवन में बरती जा रही है। सीडीओ आनंद कुमार ने विकास भवन के चार में से तीन गेट बंद करा दिए हैं। मुख्य गेट पर हर आने-जाने वाले का विवरण नोट करने के साथ ही उनकी थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है। विकास भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित डीपीआरओ कार्यालय के बाहर ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन लगी है। सेंसरयुक्त इस मशीन का सोमवार को डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी ने उद्घाटन किया था। मशीन के नीचे हाथ लगाने पर सेंसर के चलते स्वत: ही सैनिटाइजर गिर रहा है। यहां भी एक कर्मचारी थर्मल स्क्रीनिंग करने के अलावा आने वालों का नाम व पता नोट कर रहा है। बीएसए कार्यालय में भी थर्मल स्क्रीनिंग व नाम नोट करने की व्यवस्था लागू है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बरती जाएगी विशेष सतर्कता: एडीएम
एडीएम विंध्यवासिनी राय का कहना है कि सूचना विभाग के एक कर्मचारी के संक्रमित पाए जाने के बाद कलेक्ट्रेट को बंद कराकर सैनिटाइज कराया गया था। अब बुधवार को सुबह दफ्तर खुलने से पहले फिर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा हर दिन दफ्तर आने वाले कर्मचारियों व अन्य लोगों को भी सतर्क किया जाएगा। मुख्य गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग का भी इंतजाम कराया गया है। अधिकारियों-कर्मचारियों व आम लोगों से अपील है कि संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वयं भी पूरी सावधानी बरतें।