फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Akhilesh did not reach the police station on the call of the investigator

Kushinagar News: विवेचक के बुलाने पर थाने नहीं पहुंचे अखिलेश

Sat, 24 Dec 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh did not reach the police station on the call of the investigator
विवेचक के बुलाने पर थाने नहीं पहुंचे अखिलेश
विज्ञापन

महिला सिपाहियों का वीडियो वायरल करने का मामला
पडरौना। तरयासुजान थाने की महिला सिपाहियों का वीडियो वायरल करने के आरोपी अखिलेश तिवारी विवेचक के बुलाने पर थाने नहीं गए। इस मामले में दो महिला सिपाहियों ने अखिलेश तिवारी के खिलाफ निजता के हनन का मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को इस प्रकरण से जुड़ी तीसरी महिला कांस्टेबल का बयान हो चुका है।
आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे की विवेचना इंस्पेक्टर अनिल यादव कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को थाना समाधान दिवस में बयान देने के लिए अखिलेश को थाने पर बुलाया, लेकिन वह नहीं पहुंचे। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि वीडियो में दिख रही तीसरी महिला कांस्टेबल ने अपना बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराया है। वहीं विवेचक ने आरोपी पत्रकार को अपना बयान दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया था मगर वे नहीं पहुंचे। जिसके चलते उनका बयान दर्ज नहीं हो सका। पत्रकार के खिलाफ विविध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

यह है मामला
बीते मंगलवार को तरयासुजान थाने में तैनात महिला सिपाही ज्योति कुमारी व रिंकू यादव ने अखिलेश तिवारी पर निजता के हनन तथा आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। सिपाहियों का आरोप है कि पत्रकार ने आवास में चल रहे जन्मदिन पार्टी का चुपके से वीडियो बनाया और इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। उस समय न तो वह ड्यूटी में थीं और न ही वर्दी में। सिपाहियों का कहना है पत्रकार के इस कृत्य से उनकी लज्जा को ठेस पहुंची है और उनके निजी जीवन का क्षण सार्वजनिक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed